Blog

महामूर्ख सम्मेलन 2025 और होली मिलन समारोह का आयोजन

झमाझम रहा न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन और छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ का महामूर्ख सम्मेलन-2025

बाल कलाकार तनिष्क के गीतों पर जमकर झूमे लोग

बिलासपुर: न्यूज हब इनसाइट केयर फाउंडेशन(NHICF) और छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को ईदगाह चौक स्थित प्रेस ट्रस्ट भवन में रंगारंग महामूर्ख सम्मेलन और होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विनय पाठक थे, जिन्हें मूर्खाधिराज की उपाधि से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाज सेविका डॉ. उज्जवला कराडे को मुर्खेश्वरी और शिवसेना नेत्री रेवती यादव को मुर्खरानी की उपाधि से नवाजा गया।

विशिष्ट अतिथियों में बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष इरशाद अली को महामूर्खनन्द, वरिष्ठ पत्रकार देवदत्त तिवारी को जोजवानंद और वरिष्ठ पत्रकार रवि शुक्ला को भोकवानंद की उपाधि से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कवियित्री सोमप्रभा तिवारी ने श्रृंगार रस से जुड़े गीतों की प्रस्तुति दी, जबकि कवि सुरेश पैगवार, राकेश श्रीवास और राजेंद्र कश्यप ने हास्य व्यंग्य की कविताएं सुनाकर दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर दिया। उदीयमान बाल कलाकार मास्टर तनिष्क वर्मा के गीतों ने भी उपस्थित सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।

लाफ्टर क्लब के सुरेश अग्रवाल और उनकी टीम ने अपनी जोरदार हंसी से कार्यक्रम को और भी ऐतिहासिक बना दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन कृष्णा तिवारी ने किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम की सराहना करते हुए अतिथियों ने न्यूज हब इनसाइट केयर फाउंडेशन के डायरेक्टर पंकज खंडेलवाल को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इस दौरान पत्रकार प्रखर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष डब्बू ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष उमाकांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कश्यप , वरिष्ठ पत्रकार मनीष शर्माप्रदेश सचिव सुधीर तिवारी, राजेंद्र सक्सेना , सतीश बाटवे , अनीश गंधर्व, कमलेश लव्हात्रे, यू मुरली राव , कमल दुसेजा , हीराजीराव सदाफले, जीतेंद्र पोर्ते, चंद्रकांत निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन के बाद सभी उपस्थित लोग इस अद्भुत और रंगीन आयोजन की यादों में खो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *