Blog

महाराणा प्रताप स्थित चंदेला नगर में ताला तोड़कर लाखों का जेवर-नग़दी चोरी

फिंगरप्रिंट और डॉग स्क्वायड से जांच तेज

बिलासपुर । महाराणा प्रताप चौक के पास स्थित चंदेला नगर स्थित एमआईजी बी-47 महाराणा प्रताप चौक के पास शुक्रवार सुबह अज्ञात चोरों ने जुगल किशोर तिवारी, रमा तिवारी और अभिनव तिवारी के मकान का ताला तोड़कर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। परिवार कुछ दिनों के लिए हैदराबाद गया हुआ था और जब उन्हें चोरी की सूचना मिली तो वे तुरंत घर लौटे। घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मकान का दरवाजा टूटा हुआ है, घर का सामान अस्त-व्यस्त है और अलमीरा भी टूटे पड़े हैं।आवेदन में बताया गया कि चोर घर से चांदी की थालियां, कटोरे, घंटी, आरती दिये, गिलास, बिछिया, भगवान की मूर्तियां, चांदी के सिक्के, नथनी और नकदी लगभग 23 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान और जेवर की कुल कीमत लाखों में आंकी जा रही है। घर पर लोहे के औजार भी मिले हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरों ने घर में तोड़-फोड़ करके वारदात को अंजाम दिया।सिविल लाइन पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की मदद से घर और आसपास के इलाके का सर्च कर रही है। साथ ही, पुलिस खुद सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोरों की पहचान और पकड़ की कोशिश में जुटी हुई है।

कड़ी सुरक्षा के बीच हुई चोरी

इतने कड़ी सुरक्षा इंतजामों के बावजूद हुई चोरी ने चंदेला नगर की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।इससे साफ पता चलता है कि पुलिस से ज्यादा चोरों के हौसले बुलंद है।तभी तो चोरों ने कालोनी के दबिश देकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

पुलिस बोली,सीसीटीवी और आसपास के लोगो से हो रही पूछताछ

पुलिस का कहना है कि सिविल लाइन पुलिस लगातार छानबीन कर रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।इसके लिए आसपास के लोगो से पूछताछ करने के अलावा सीसीटीवी फुटेज की भी का जांच कर रही है।

वर्जन
चोरी करने वाले कोई आसपास के होंगे,जिनको मालूम होगा कि वे लोग बाहर जा रहे है।फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की खोजबीन की जा रही है।

एसआर साहू,,टीआई थाना सिविल लाइन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *