Blog

महाशिवरात्रि के दिन राउत राय बाबा की प्रतिमा गायब..ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,इधर सीएसपी बोले—हर एंगल से जांच जारी

बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम लुतरा में धार्मिक आस्था को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। गांव के प्रमुख ग्राम देव राउत राय बाबा की प्राचीन मूर्ति शनिवार-रविवार की रात चोरों ने चोरी कर ली है। घटना के बाद पूरे गांव में भारी आक्रोश व्याप्त है,वहीं हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मंदिर परिसर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।

मिली जानकारी के अनुसार ,लुतरा
के ग्रामीणों ने पुलिस थाना में शिकायत की है।इसमें ग्रामीणों ने बताया है कि कुछ व्यक्तियों ने मंदिर से ग्राम देव की प्रतिमा को पार कर दिया है।ग्रामीणों ने बताया कि  सुबह कब पूजा के लिए ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो मूर्ति गायब मिली,तब ग्रामीणों के बीच हड़कंप मच गया। गायब प्रतिमा की आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन भी की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद ग्राम पंचायत लुतरा के निवासियों ने सामूहिक रूप से सीपत थाना पहुंचकर लिखित आवेदन सौंपा और रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही सीपत पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

*सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगो से शुरू हुई पूछताछ*

मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर क्राइम ब्रांच की टीम को भी बुलाया गया। इसके अलावा आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।ग्रामीणों के  बढ़ते आक्रोश के बीच सीएसपी स्वयं घटनास्थल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।इस बीच देर रात तक पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम जांच में जुटी रही।

*आस्था को ठेस, माहौल गरम*

महाशिवरात्रि जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर हुई इस घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि राउत राय बाबा गांव के मुख्य ग्राम देव हैं और सदियों से यहां पूजा-अर्चना होती आ रही है। प्रतिमा चोरी की घटना ने गांव की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई है। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने भी कड़ा विरोध जताते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और मूर्ति की बरामदगी की मांग की है। प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है और भरोसा दिलाया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

वर्जन
ग्रामीणों की शिकायत पर गायब प्रतिमा की जांच की जा रही है।इसके लिए टीम भी बनाकर भेजा गया है।

निमितेश सिंह
सीएसपी सिविल लाइन बिलासपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *