Blog

महिला के गले से चेन लूटने वाले आरोपी गिरफ्तार,300 CCTV खंगालकर चेन स्नेचर सलमान और उसके साथी को किया गिरफ्तार, 1.10 लाख की चेन-लॉकेट समेत पूरा मशरूका बरामद

बिलासपुर ।न्यायधानी में लगातार सक्रिय चेन स्नेचर्स पर आखिरकार पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। सिविल लाइन थाना और एसीसीयू बिलासपुर की संयुक्त कार्रवाई में दो ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो अपने शिकार का पीछा कर सुनसान या कमजोर मौके की तलाश में वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को शत-प्रतिशत मशरूका सहित दबोचा है। मामला 23 मार्च 2026 की रात का है। वैष्णवी विहार, मंगला निवासी शोभना भांडेकर अपने भाई दीपांशु भांडेकर के साथ रेलवे स्टेशन से स्कूटी पर घर लौट रही थीं।


रामा पोर्ट के पास स्कूटी पंचर हो जाने के कारण दोनों धीरे-धीरे पल्लव भवन के सामने पेट्रोल पंप के पास बढ़ रहे थे। इसी दौरान एक युवक डिवाइडर पार कर रॉन्ग साइड से आया और शोभना के गले में पहनी करीब 1 लाख 10 हजार रुपये कीमत की सोने की चैन और लॉकेट झपटकर सड़क पार खड़े अपने साथी की बाइक पर बैठ फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बिलासपुर पुलिस हरकत में आई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस ने घटना स्थल से लेकर शहर भर के 300 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज और साइबर सेल की तकनीकी मदद से संदिग्धों की पहचान हुई और देवरीखुर्द व तारबाहर क्षेत्र में घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शेख सलमान 27 वर्ष निवासी तारबाहर और आकाश उर्फ आशु नायक 23 वर्ष निवासी देवरीखुर्द के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने वारदात कबूल करते हुए बताया कि उन्होंने रामा पोर्ट के पास ही पीड़िता को टारगेट बना लिया था। पहले ऑटो से पीछा किया, फिर मौका देखकर बाइक से रॉन्ग साइड पहुंचकर झपटमारी की
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, ऑटो, 5 हजार रुपये नकद और लूटी गई सोने की चैन-लॉकेट बरामद किया है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी चैन को आईआईएफ गोल्ड लोन कंपनी में गिरवी रखकर 80 हजार रुपये का लोन ले चुके थे। पुलिस ने पूरे मामले में शत-प्रतिशत बरामदगी कर आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

*ऑटो से पीछा, फिर बनाई लूट की योजना*

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने पीड़िता को पहले ही रामा पोर्ट के पास टारगेट कर लिया था। दोनों ने पहले ऑटो से पीछा किया, फिर मौके की तलाश में आगे-पीछे घूमते रहे। महाराणा प्रताप चौक के पास रॉन्ग साइड में खड़े होकर मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दिया।

*गोल्ड लोन कंपनी में गिरवी रखी थी चेन*

लूट के बाद आरोपियों ने सोने की चेन और लॉकेट को आईआईएफएल गोल्ड लोन में गिरवी रखकर 80 हजार रुपए का लोन ले लिया था। पुलिस ने इसे भी बरामदगी में शामिल करते हुए पूरे मशरूके की रिकवरी सुनिश्चित की।

*300 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों तक पहुंची पुलिस*

घटना के बाद पुलिस ने शहरभर में लगे 300 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान और उनके मूवमेंट का बारीकी से विश्लेषण किया गया। साइबर सेल की तकनीकी मदद से आरोपियों के ठिकानों का पता लगाकर टीम ने देवरीखुर्द और तारबाहर क्षेत्र में घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार किया.

*पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को मिलेगा पुरस्कार और इनाम*

उक्त कार्यवाही में  पंकज पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, निरीक्षक एस.राम. साहू थाना प्रभारी सिविल लाईन, निरीक्षक तोप सिंह नवरंग प्रभारी ए.सी.सी.यू. उप निरीक्षक अमृत साहू, सहायक उप निरीक्षक गजेन्द्र शर्मा, प्रधान आरक्षक आतिश पारिक आरक्षक आशीष राठौर, विरेन्द्र राजपूत, सोनू पाल, अविनाश कश्यप, निखील राॅव जाघव की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह द्वारा सराहना एवं पुरस्कार की घोषणा की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *