Blog

महिला के नहाते वक्त मोबाईल में वीडियो बनाने का प्रयास….मना करने पर मारपीट करने वाले आरोपी शेख जफर उर्फ एवं कलाम गिरफ्तार….पुलिस ने निकाला जुलूस

रायपुर। प्रार्थियां निवासी गौतम नगर थाना आजाद चौक जिला रायपुर थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 25.06.2025 को दोपहर करीबन 2. बजे अपने घर के बाथरूम में नहा रही थी जिसका आरोपी ने मोबाईल रिकार्ड करने का प्रयास कर रहा था तब प्रार्थियां जोर जोर से चिल्लाई आवाज सुनकर इसके पति एवं दोनो बच्चे दौडकर गये तब आरोपी जफर उर्फ झोल्टू प्रार्थीया के पति एवं दोनो लडके को मां बहन की अश्लील गाली देते हुए जान से मारने डालने की धमकी देते हुए पत्थर से वार कर दिया। जिससे इसके लडके स्वयं सोनी के कंधा एवं मयंक सोनी के सिर मे चोट आयी है शेख जफर उर्फ झोल्टू अपने पास एक लंबा चाकु भी रखा था जिसमे मार डालूंगा कहकर गाली दे रहा था इतने मे शेख जफर उर्फ झोल्टू के भाई रेहान तथा कलाम आकर प्रार्थियां के पति एवं बच्चे को मां बहन की अश्लील गाली देने लगा।जिसकी रिपोर्ट पर अप0क्र0 166/25 धारा 296,351(2), 115(2),3(5) बीएनएस एवं 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना आजाद चौक पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी शेख जफर उर्फ झोल्टू एवं मोह0 कलाम को दिनांक 26/06/25 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया एक अन्य आरोपी रेहान फरार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *