फाइव डे वर्किंग खत्म करने से कर्मचारीयों की कार्यक्षमता होगी प्रभावित

लिपिक संघ ने किया विरोध रोहित तिवारी ने कहा यदी इसे लागू किया तो संघ प्रदेश व्यापी आंदोलन करेगा
बिलासपुर । छत्तीसगढ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ ने राज्य सरकार के पांच दिन वर्किंग प्रणाली खत्म करने के प्रस्ताव का पुरजोर विरोध किया
संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने बयान जारी कर कहा कि पांच दिन कार्य दिवस की व्यवस्था कर्मचारी हित में पूर्ववर्ती सरकार ने बहुत सोच समझ कर लागू की थी कर्मचारीयों पर कार्य का अत्यधिक बोझ देने से उनकी कार्य क्षमता प्रभावित होती हैं साथ ही कर्मचारी कोई बंधवा मजदूर नही हैं जिसे अपने घरेलू सामाजिक कार्य को भी निपटाना पड़ता है शासकीय विभागों में कार्य की अधिकता का निराकरण यदि सरकार चाहती हैं तो नई भर्ती करे उन्होंने बताया कि शासन की नींव कहे जाने वाले लिपिक संवर्ग सहित विभिन्न कैडर में कई वर्षों से भर्ती नहीं हुई है कार्य विभाग सहित राजस्व विभागों में भी कर्मचारीयों की अत्यधिक कमी है नई भर्ती करने की बजाय सरकार कर्मचारीयों की सुविधाएं खत्म करने में लगी है जिससे कर्मचारी की कार्य क्षमत के साथ साथ स्वास्थ भी प्रभावित होता है
श्री तिवारी ने बताया कि पांच दिन वर्किंग मे भी कर्मचारी रात तक काम करते है तब जा कर शासकीय कार्य सुचारु रुप से चलता है और साथ ही सरकार को उन कार्य की पूर्णता का श्रेय मिलता है परन्तु कर्मचारी को मिलता है फिर से नया कार्य
प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने कहा कि यदि सरकार इस तरह का आदेश जारी करती है तो प्रदेश व्यापी आंदोलन करने के लिए संघ बाध्य होगा उन्होंने सरकार को सुझाव दिया कि कार्य की अधिकता के लिए नई भर्ती सभी कैडर में करे