Blog

महिला दिवस पर मां जानकी का बिलासपुर आगमन

बिलासपुर।सन टू ह्यूमन फाउंडेशन सेजवानी के संस्थापक पूज्य परम आलय जी के सानिध्य में शरीर, मन व चेतना की शक्ति जागृत करने की सतत् साधना के लीन सुश्री जानकी जी बिलासपुर प्रवास हो रहा हैं। इस अवसर पर रविवार 8 मार्च 2026 की सुबह 6.45 बजे श्रमिक प्रतिक्षालय, बी आर गार्डन, बृहस्पति बाजार, बिलासपुर में नए दृष्टिकोण वाले सत्र का आयोजन होगा। जिसमें पूज्य परम आलय जी द्वारा सृजित सम्यक भोजन, सम्यक व्यायाम व सम्यक ध्यान पर मां जानकी की विशेष उपस्थिति में चर्चा कर बिलासपुर की समस्त जनता विशेष कर मातृशक्ति को जागृत किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने हेतु हरियाली सेवा समिति के सदस्यों, सुश्री पूर्णिमा पिल्लै, संजय जैन, आर एस विंध्यराज, उमाशंकर साहू, नरेश गेहानी, संतोष वर्मा, प्रगति दुबे, भारती डडसेना, सरोजनी वर्मा, श्रुति वर्मा, रामसेवक कौशिक, महेंद्र जैन, शरद मालोटिया, पार्थों मुखर्जी, सिकंदर रजक, रेखा आहूजा सहित सन टू ह्यूमन परिवार के सभी साधक सक्रिय हैं। आयोजन के उपरांत अदृश्य नाश्ते की व्यवस्था रहेगी। अत: बिलासपुर के सभी जागरूक नागरिक सादर आमंत्रित हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *