Blog

ब्राह्मण प्रीमियर लीग में शामिल हुए खिलाड़ी….रोमांचक मैच के बीच एक से बढ़कर एक शॉट मारकर टीम को दिलाई जीत….पढ़िए कैसे और कौन कौन जीता मैच

बिलासपुर।ब्राह्मण प्रीमियर लीग के पांचवे दिन पंडित अभिनव तिवारी के स्वामित्व वाली मालवीया मास्टर और पंडित चंद्रचूर्ण त्रिपाठी की गोखले ग्लेडिएटर्स के बीच पहला मैच खेला गया। मालवीय मास्टर ने आठ ओवरों में सात विकेट खोकर 58 रन बनाए वही गोखले ग्लेडिएटर्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए सात ओवर पांच बालों में 59 रन बना कर तीन विकेट से जीत हासिल कर लिया। गोखले ग्लेडिएटर्स के प्लेयर आशुतोष पांडे को मैन ऑफ द मैच प्रदान किया गया।

पहले मैच में अतिथि के रूप में खेल जगत से जुड़े अमरनाथ सिंह, हेमंत परासर, शंकर यादव, बसंत अंचल,शांतनु घोष,रूपेंद्र सिंह,मनीष श्रीवास्तव, अमिताभ मानिकपुरी, शिवा नायडू,पंकज बोलर,राम पूरी गोस्वामी,राजकुमार जायसवाल अतिथि रहे।

वीजी ट्रॉफी विजेता और इंडियन फुटबॉल टीम के सलेक्टर का भी आतिथ्य मिला:–

दूसरा मैच पंडित संतोष गर्ग के स्वामित्व वाली आजाद 11 और डॉ अखिलेश देवरस के स्वामित्व वाली चितरंजन चार्जर्स के बीच खेली गई। इसमें अन्य अतिथियों के साथ स्टेट क्रिकेटर गौतम भादुड़ी और इंडियन फुटबॉल टीम के सिलेक्टर शांतनु घोष भी शामिल हुए। उनके अतिरिक्त नंदू सोनी, धनराज आहूजा, हर्ष भागवानी, अभय नारायण राय, डॉक्टर तरुणधर दीवान, अमर बजाज, बद्रीनाथ मिश्रा जी भी शामिल हुए।

बिलासपुर से जुड़े क्रिकेट की विभूति गौतम भादुड़ी एवं इंडियन फुटबॉल टीम के सलेक्टर शांतनु घोष अतिथि के रूप में मैच में शामिल हुए। अतिथियों का परिचय करवाते हुए आयोजन समिति के प्रमुख विनय शर्मा ने कहा कि गौतम भादुड़ी ने कई वर्षों तक के क्रिकेट को अपना समय दिया है वह रविशंकर विश्वविद्यालय की क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करते थे। उनका चयन विजी ट्रॉफी के लिए हुए था। बता दे कि विजी ट्रॉफी वही ट्रॉफी है जिसमें चयन के बाद कपिल देव का भारतीय क्रिकेट टीम में चयन हुआ था। वही शांतनु घोष के बारे में आयोजन समिति के विनय शर्मा ने बताया कि वह इंडियन फुटबॉल टीम के सलेक्टर हैं। अन्य अतिथियों का भी परिचय पंडित विनय शर्मा ने दिया।

दूसरे मैच में चितरंजन चार्जर्स ने टॉस जीत कर बोलिंग लिया। बैटिंग करने वाली आजाद 11 ने 8 ओवरों में 6 विकेट खोकर 71 रन बनाए। वही लक्ष्य का पीछा करते हुए चितरंजन चार्जर्स आठ ओवरों में 6 विकेट खोकर 68 रनों तक पहुंच पाई। चितरंजन चार्जर्स ने तीन रनों से मैच खो दिया और आजाद 11 ने तीन रनों से जीत हासिल की। आजाद 11 के प्लेयर अनीश शर्मा ने 12 रनों में तीन विकेट लिया। उन्हें मैंन ऑफ द मैच दिया गया।

देर रात खेला गया रोमांचक मैच

अंकित मिश्रा के स्वामित्व वाली टीम बॉस ब्रिगेड और पंडित नरेश शुक्ला के स्वामित्व वाली बाजीराव ब्लास्टर्स के बीच 14 नवंबर को देर रात तीसरा और रोमांचक मैच खेला गया। बस ब्रिगेड ने टॉस जीतते हुए बैटिंग ली और आठ ओवरों में सात विकेट खोकर 93 रन का लक्ष्य विपक्षी टीम को दिया। वही विपक्षी टीम बाजीराव ब्लास्टर्स ने तीन विकेट खोकर आठ ओवरों में 96 रन बना मैच जीत लिया। मैच में रोमांचक क्षण तब आया जब अंतिम तीन बालों में जीत के लिए बाजीराव ब्लास्टर्स को 15 रन चाहिए थे। तब टीम के बल्लेबाज आशीष शर्मा ने अंतिम तीन बालों में तीन छक्के लगाकर मैच का रुख ही पलट दिया और जीत अपनी टीम के नाम कर ली। मैन ऑफ़ द मैच भी आशीष शर्मा को दिया गया। उन्होंने 21 बालों में पांच छक्कों और दो चौकों की मदद से 41 रन बनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *