Blog
महिला समृद्धि बाजार के कई दुकानों पर लगा ताला….निगम ने पैसा जमा नहीं करने वाले दुकानों को किया सील

बिलासपुर।नगर निगम आयुक्त के आदेशानुसार महिला समृद्धि योजना गणेश चौक में दुकानों का किराया नहीं पटाने के कारण दुकानों को सील किया जा रहा है।

दरअसल महिला समृद्धि बाजार में कई लोगो के निगम से किराए की दुकान लेकर किराया पटाना बंद कर दिया है।

इससे निगम के अधिकारियों ने कई बार नोटिस जारी किया और निर्देशित किया कि किराया जमा करे अन्यथा दुकानों को सील बंद करने की कार्रवाई की जाएगी।इसके बाद भी दुकान का संचालन करने वाले मालिकों ने किराया पटाना उचित नहीं समझा जिसके कारण यह कार्रवाई की गई है।
