Blog

महिला से गैंगरेप के चार आरोपी गिरफ्तार,हैवानियत के बाद अन्य राज्य भागने के थे फिराक में,सभी आरोपी गिरफ्तार

महिला से चार आरोपियों ने नृशंसता पूर्वक गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। आरोपी घटना के बाद राज्य से फरार होने वाले थे ,जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जांजगीर। महिला से गैंगरेप के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। चारों ने इस कदर नृशंसता की कि महिला के प्राइवेट पार्ट में जख्मों के निशान आ गए। रेप के बाद आरोपी अन्य राज्य भागने की फिराक में थे। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जल्द ही पुलिस मामले का विस्तृत खुलासा करेगी। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है।

चांपा थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता मूल रूप से कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। वह अपने पति के साथ काम करने के लिए चांपा थाना क्षेत्र में आई थी। यहां वह अपने पति के साथ एक सब्जी बाड़ी में काम करती थी और चौकीदारी का काम करने के लिए वही बने झोपड़ी में रहते थे। 18 मई को उनके गांव के बाजू वाले गांव के चार युवक उनके घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह पिकनिक मनाने इस तरफ आए थे तो उन लोगों से भी मिलने आ गए।

चारों ने पहले महिला के पति के साथ शराब पी और महिला के पति को छक कर शराब पिला कर नशे में धुत्त कर दिया। फिर महिला से चारों ने बारी – बारी गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम दे चारों फरार हो गए। पति के होश में आने पर महिला ने पति को जानकारी दी। फिर दोनों चांपा थाना पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।

घटना संज्ञान में आने पर पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज किया और पीड़िता का मेडिकल करवाया। मेडिकल में पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में गंभीर जख्म के निशान नजर आए। टीआई जेपी गुप्ता ने तत्काल टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पता चला कि आरोपी राज्य छोड़ने की फिराक में है।

पुलिस ने आरोपियों को ट्रक से सड़क मार्ग से भागने के दौरान गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम रामकुमार,मनोज,नरेंद्र और धरम हैं। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करने वाली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *