Blog

महिला से छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर/मुंगेली/
महिला से छेड़खानी करने वाले दो आरोपियों को लोरमी
पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पकड़े गए आरोपियों के परिवार की पुरानी रंजिश के कारण घर घुसकर छेड़खानी की थी।

लोरमी पुलिस ने बताया पीड़िता ने लोरमी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके घर के पड़ोस में रहने वाला वेदप्रकाश एवं रंजीत अग्रवाल ने पुरानी रंजिश के चलते उसे घर में अकेली पाकर दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। उसके बाद उसके साथ छेड़छाड़ की गई। यहाँ तक घर घुसकर गाली-गलौज करते हुए एवं जान से मारने की धमकी भी दी गई। मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर
फरार आरोपियों की तलाश में जुटी रही ।इसी बीच
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रंजीत अग्रवाल पिता प्रदीप उम्र 26 वर्ष और वेदप्रकाश अग्रवाल पिता प्रदीप उम्र 28 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 15 गायत्रीपारा लोरमी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया।जिन्होने अपराध करना स्वीकार किया। पकड़े गए दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *