Blog

महुआ और देशी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। सीपत पुलिस ने देशी शराब और महुआ शराब बेचने वाले दो ग्रामीणों को पकड़ा है।जिनके पास से भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया है।

सीपत पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर ग्राम नरगोडा एवं ग्राम देवरी में भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब व देशी प्लेन शराब रखने एवं बिक्री करने की सूचना मिली थीं।इस बीच सीपत पुलिस ने अलग-अलग दो पुलिस टीम तैयार कर ग्राम ग्राम नरगोडा एवं ग्राम देवरी में दबिश देकर कार्यवाही किया गया
जहां आरोपीे अमन लोनिया पिता मंगल सिंह लोनिया उम्र 22 साल निवासी नरगोडा भांठा,से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं आरोपी जगत नारायण वस्त्रकार पिता हिमांचल वस्त्रकार उम्र 40 साल देवरी भांठापारा से 35 पाव देशी प्लेन शराब 6.300 लीटर देशी प्लेन शराब को जप्त किया गया। पकड़े गए आरोपियो के खिलाफ आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *