Blog

होली के जश्न में जातिवादी गाली-गलौज कर किया हमला

बिलासपुर। सकरी अंतर्गत ग्राम भरनी के सूर्यवंशी मोहल्ले में होली पर्व के दौरान जश्न मना रहे लोगों पर यादव समाज के कुछ लोगों ने जातिसूचक गालियां देते हुए लाठी-डंडों, रॉड, ईंट और बोतल से हमला कर दिया, जिसमें महिलाओं और बच्चों को भी निशाना बनाया गया।

परिजनों का आरोप है कि त्रिभुवन, रवि, संतोष, नित्तु, संजय, अतुल यादव और नवीन उपाध्याय ने जातिगत टिप्पणी करते हुए मोहल्ले में दहशत फैलाई। थाना जाने के दौरान संजय यादव ने रास्ते में रोककर धमकाया और वाहन में तोड़फोड़ की, जबकि एक बच्चे को गंभीर रूप से घायल कर दिया।इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, वीडियो में कुछ लोगों को लाठी-डंडों से हमला करते और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते देखा गया है। इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर आज भरनी के सूर्यवंशी समाज के 100 से ज्यादा पुरुष और महिलाएं सरकंडा के अजाक थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराने की अपील की। पीड़ितों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि उन्हें न्याय मिल सके। इस अवसर पर महिलाओं ने थाना पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। जिन्होने कहा कि सुनवाई नहीं हुई तो सड़क पर बैठकर आंदोलन करेंगे।
इधर पुलिस ने शिकायत लेकर आश्वासन दिया है कि मामले की जांच करके आरोपियों पर कार्यवाही की जाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *