Blog

माटी अधिकार मंच के द्वारा अपनी मांगों को लेकर किया गया धरना प्रदर्शन

एसईसीएल मुख्यालय के मुख्य द्वार पर बड़ी संख्या में पहुंचे भूस्थापित

बिलासपुर । पुनर्वास नौकरी और मुआवजे सहित अन्य मांगों को लेकर बुधवार को माटी अधिकार मंच के बैनर तले के एसईसीएल भू स्थापितो ने मुख्यालय के मुख्य द्वार के सामने धरना प्रदर्शन किया इस अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में भू स्थापितो ने अपनी मांगों को दोहराते हुए कहा कि लगातार प्रबंधन के द्वारा उन्हें पिछले कई वर्षों से केवल आश्वासन दिया जा रहा है जबकि कई भू स्थापितो को अब तक नौकरी भी नहीं मिल पाई है जबकि उन्होंने अपनी जमीन एसईसीएल प्रबंधन को उपलब्ध करा दी है मगर इनके तानाशाही पूर्ण रवैया की वजह से इन्हें इस तरह आंदोलन का सहारा लेना पड़ा है मंच के सदस्यों ने कहा कि पिछले 15 से 20 सालों से उनके द्वारा इसी तरह से विभिन्न प्रकार के बहाने बनाए जा रहे हैं जबकि इस मांग को लेकर लगातार इनके द्वारा प्रदर्शन भी किया जा रहा है ऐसे में अब देखना होगा कि इस आंदोलन की क्या रूपरेखा एसईसीएल प्रबंधन को अपने फैसले पर गौर करने के लिए विवश करती है या फिर आंदोलन केवल औपचारिकता बनकर रह जाएगा

एसईसीएल मेन गेट के सामने हुई जमकर नारेबाजी

भूविस्थापितो के एसईसीएल मुख्य गेट के सामने जमकर नारेबाजी करते हुए हल्ला बोल प्रदर्शन किया,प्रदर्शनकारियो ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी और नौकरी या अन्य सुविधाएं नहीं दी जाएगी तब तक आंदोलन चलता रहेगा।क्योंकि यह लड़ाई हक की है।इसमें कई लोग परेशान है जिनको लड़ाई अब तक लड़नी पड़ रही है।

बोले,एसईसीएल ने किया है झूठा वायदा

आंदोलनकारियों ने एक स्वर में कहा कि एसईसीएल ने अपना काम निकालने और लोगो की जमीन लेने के समय बड़े बड़े वायदे किए थे।जो अब तक पूरी नहीं हुई है जिसके लिए करीब 20 सालों से यह लड़ाई चली आ रही है।और हर बार किसी न किसी बहाने से एसईसीएल झूठा आश्वासन देकर लोगो को शांत करा देता है लेकिन अब यह लड़ाई उग्र रूप ले चुका है इसलिए इसकी आवाज अब दिल्ली तक पहुंचाई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *