Blog

सचिव-रोजगार सहायिका पर गंभीर आरोप ग्रामीणों ने कलेक्टर से की शिकायत

दर्राभाठा पंचायत में टैक्स वसूली का घोटाला 3 लाख की गड़बड़ी का आरोप

बिलासपुर। जिला बिलासपुर के सीपत विकासखंड अंतर्गत ग्राम दर्राभाठा में पंचायत स्तर पर मकान टैक्स के नाम पर ग्रामीणों से मनमानी वसूली का मामला सामने आया है। गांव के 8 से अधिक ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर पंचायत सचिव, रोजगार सहायिका और पंचायत ऑपरेटर के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत प्रतिनिधियों ने उनसे मकान टैक्स के नाम पर तय सीमा से कई गुना अधिक राशि वसूल की है, जबकि कुछ अन्य ग्रामीणों से कम राशि लेकर पक्षपात किया गया। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, जब उन्होंने विरोध किया तो पंचायत सचिव और रोजगार सहायिका ने उन्हें आश्वासन दिया था कि “अतिरिक्त वसूली गई राशि” उन्हें लौटा दी जाएगी। लेकिन 6 महीने बीत जाने के बावजूद उन्हें राशि वापस नहीं की गई शिकायत में बताया गया है कि कुल ₹2 लाख से ₹3 लाख तक की राशि पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा अधिक वसूली के रूप में ली गई है, जिसे अब लौटाने से टाला जा रहा है। इस पूरे मामले की जानकारी ग्रामीणों ने जनपद पंचायत मस्तूरी के सीईओ को भी दी थी। ग्रामीणों ने आवेदन में मांग की है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और जिन ग्रामीणों से अधिक टैक्स वसूला गया है, उन्हें उनकी राशि तत्काल वापस दिलाई जाए। अब सवाल यह उठता है कि क्या स्थानीय प्रशासन इन आरोपों की निष्पक्ष जांच करेगा। और अगर यह गड़बड़ी साबित होती है, तो क्या दोषी पंचायत प्रतिनिधियों पर कार्रवाई होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *