Blog

मामूली विवाद में युवक के सिर पर ईट मारकर किया हमला

अपराधियों को बचाने में लगी है पचपेड़ी पुलिस

बिलासपुर। बच्चो के विवाद को समझाने गए पिता के साथ ही मारपीट हो गई।मारपीट करने वाले ने गाली गलौच करते हुए सिर पर ईंट से जानलेवा हमला कर दिया।

दरअसल पूरा मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है जहां ग्राम सुलौनी में रहने वाले राजकमल दिवाकर पिता जनक राम दिवाकर जब खून से लथपथ थाना पचपेड़ी पहुंचा तो पुलिस ने रिपोर्ट लिखने से मना कर दिया ।इसी बीच थाना के विवाद बढ़ा तो पुलिस ने मजबूरी में आकर रिपोर्ट लिखा उसमें भी मामूली धारा लगा कर प्रार्थी को चलता कर दिया।

प्रार्थी ने राजकमल दिवाकर ने बताया कि रात करीब 08:30 बजे में गांव के एक दुकान के पास गया और मिलन साहू को बोला कि मेरे लड़के को तुम्हारे लड़के ने क्यों मारा है। उसे समझा दो, इतने में मिलन साहू गाली गलौच करने लगा,गाली देने से मना किया तो वह जान से मारने की धमकी देते हुए अपने हाथ में रखे ईट पत्थर से सिर पर मारा हैं।जिसे प्रार्थी गंभीर रूप से घायल हो गया है।इधर पीड़ित ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है।पीड़ित का कहना है कि आरोपी को बचाने के लिए पुलिस ने मामूली धाराएं लगाई है।जबकि जानलेवा हमला हुआ है और इससे मेरी जान भी जा सकती थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *