मासूम की संदिग्ध मौत, 10 वर्षीय बच्चे का शव फांसी पर लटका मिला

बसवालों के घेरे में बच्चे की मौत,आत्महत्या या साजिश?
बिलासपुर । गोविंद नगर सिरगिट्टी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां गर्मी की छुट्टियों में बुआ के घर घूमने आए 10 वर्षीय विवेक पैकरा का शव घर के पोर्च में फांसी से लटका मिला।
हालांकि सिरगिट्टी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिरगिट्टी पुलिस ने बताया कि बेलगहना दालसागर निवासी मनमोहन सिंह पैकरा का बेटा विवेक चौथी कक्षा का छात्र था और सिरगिट्टी निवासी अपनी बुआ तूल कुंवर पैकरा के घर कुछ दिन रहने के लिए आया हुआ था। घटना के वक्त बुआ घर पर नहीं थी और विवेक अकेला था। दोपहर करीब 1 बजे सफाईकर्मियों ने मकान के पोर्च में लटके शव को देखा, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पाकर सिरगिट्टी पुलिस
मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और जांच शुरू कर दी है।
सिरगिट्टी पुलिस ने बताया कि जांच के कारणों का पता लगाया जा रहा
सिरगिट्टी पुलिस ने बताया कि चूंकि यह नाबालिग का मामला है और इसलिए इसके साथियों से परिजनों से और आसपास के लोगो से भी पूछताछ किया जा रहा है।क्योंकि नाबालिग बच्चा खेलने कूदने और हंसता खेलता बच्चा था।जो फांसी जैसे कदम को उठाया इसलिए यह घटना आश्चर्यचकित है।
जिसकी जांच बारीकी से की जा रही है।
कुछ अनसुलझे सवाल
सवाल उठ रहे हैं कि क्या 10 साल का बच्चा खुद से फांसी लगा सकता है? क्या यह आत्महत्या है या फिर इसके पीछे कोई गहरी साजिश है? मामले को और रहस्यमय बनाता है यह तथ्य कि मकान में सीसीटीवी कैमरे थे, लेकिन वे केवल रात में ही चालू किए जाते थे।