Blog

मिथिलांगन कल्याणसमिति की नई कार्यकारिणी गठित,नारायण ठाकुर अध्यक्ष, मनोरंजन उपाध्यक्ष

बिलासपुर। मिथिलांगण कल्याण समिति बिलासपुर की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर रविवार को कंपनी गार्डन में बैठक हुई। नारायण ठाकुर को अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
मिथिलांगण कल्याण समिति के तीन वर्षीय कार्यकाल के तीसरे टर्म के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में मौजूद सदस्यों की सहमति से नारायण ठाकुर को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसी क्रम में उपाध्यक्ष का पद मनोरंजन झा को, सचिव की जिम्मेदारी ललित मोहन मिश्रा को और कोषाध्यक्ष का कार्यभार संतोष ठाकरु को सौंपा गया।
कार्यकारिणी गठन से पूर्व दोनों कार्यकाल की सफलता पर पूर्व कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष ने शीघ्र ही कार्यक्रमों की वार्षिक कैलेंडरी की घोषणा करने और सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने की बात कही है। कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया केके ठाकुर, इंद्रकात झा, संमपूर्णानंद झा, रामाश्रय झा, अनमोल झा, आनंद चौधरी, रमेश झा, संजीव झा, जगदानंद झा, अंबुज झा, सुनील मिश्रा, चंदन सिंह और अविनाश झा की मौजूदगी में संपन्न हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *