Blog

मिशन अस्पताल कंपाउंड में अतिक्रमण हटाने के दौरान कबाड़ गायब

सभापति ने निगम आयुक्त से मांगा जवाब

बिलासपुर।नगर निगम द्वारा मिशन अस्पताल कंपाउंड में पिछले दो दिनों से चल रहे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को सुप्रीम कोर्ट से स्टे मिलने के बाद रोक दिया गया है। लेकिन इसी दौरान एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।अतिक्रमण तोड़ने के दौरान मौके से एक प्राइवेट ऑटो कबाड़ लेकर जाता देखा गया। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि यह कबाड़ मोपका गोठान भेजा गया है, लेकिन जांच में पता चला कि वह वहां पहुंचा ही नहीं। इससे कबाड़ को बेचने की आशंका गहराती जा रही है।
बता दे इससे पहले भी नगर निगम के एक पार्षद द्वारा जोन कार्यालय से कबाड़ बेचने का मामला सामने आया था। वहीं निगम के पंप हाउस से भी इसी तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं।इस पर नगर निगम के सभापति ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने निगम आयुक्त को पत्र लिखकर इस पूरे मामले पर जवाब मांगा है। सभापति का कहना है कि यदि निगम की संपत्तियों की इस तरह से चोरी हो रही है, तो यह बेहद गंभीर विषय है। उन्होंने निगम में बढ़ती तानाशाही पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे हालात जनप्रतिनिधियों के सम्मान पर भी प्रश्नचिन्ह लगा रहे हैं।

*नाराज सभापति बोले,चिंता का विषय*
नाराज सभापति विनोद सोनी ने बताया की
यह बहुत गंभीर विषय है।इसमें जरा भी लापरवाही बरदाश्त नहीं की जाएगी।कबाड़ चोरी करना और गरीबों का सामान किसी के द्वारा ले जाना और किसी को पता नहीं होना यह गंभीर लापरवाही है।इसलिए इसमें जांच करने भी निर्देश दिए गए है।


वर्जन
कबाड़ बेचने की शिकायत पहले मिली थी।इसलिए अब ऐसी कोई घटना न हो इसके लिए सतर्क रहने निर्देशित किया गया है।

विनोद सोनी
सभापति नगर निगम बिलासपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *