धर्मांतरण को लेकर हिंदू संगठन की छापेमार कार्रवाई….4 एफआईआर में 7 लोगों पर जुर्म हुआ दर्ज….100 से अधिक हिंदुओं का किया जा रहा था धर्मांतरण
रविवार को मोपका के चार क्षेत्रों में हिंदू संगठन के लोग
बिलासपुर ।सरकंडा पुलिस ने हिन्दू संगठन की शिकायत पर धर्म परिवर्तन कराने वाले 7 लोगों के खिलाफ अपराध कायम किया है।सभी लोग मोपका
क्षेत्र में बाहर से हिंदुओं को बुलाकर धर्म परिवर्तन करवा रहे थे।जिसकी सूचना मिलने पर हिंदू संगठन ने हल्ला बोला और विरोध करके खुलासा किया।
पिछले कुछ समय से देखा जा रहा है कि बिलासपुर में धर्मांतरण बड़ी तेजी से पाव पसार आ रहा है। यही वजह है कि हिंदू संगठन के लोगों कब सक्रिय हो गए हैं और धर्मांतरण करने वाले लोगों के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं रविवार को भी मोपका क्षेत्र के चार स्थानों में हिंदू संगठन के सदस्यों ने छापा मारा और धर्मांतरण करने वाले लोगों को पड़कर थाने लाया।
बता दे धर्मांतरण का लगातार विरोध पिछले कई दिनों से जारी है हिंदू संगठन के लोग धर्मांतरण वाले स्थान में पहुंचकर यहां छापेमार कार्रवाई कर रहे हैं।इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में प्रार्थना सभा के नाम पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने रविवार को मोपका के चार स्थानों में जमकर हंगामा मचाया। विरोध-प्रदर्शन कर कार्यकर्ताओं ने हिंदुओं को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया। इस दौरान हिंदू संगठन के सदस्यों ने इन चारों स्थान में जाकर प्रार्थना सभा के नाम पर जिस तरह से हिंदुओं को बरगला ने और उनका ब्रेनवाश करने की कोशिश की उसे पर जमकर विरोध जताया यहां हंगामा के बाद मामला सरकंडा थाने पहुंचा जहां हिंदू संगठन के सदस्यों ने मामले को पुलिस प्रशासन को सौंपते हुए इस दिशा में कड़ी कार्रवाई की मांगकी।
ईसाई समाज के सदस्य माइक और साउंड सिस्टम के साथ सप्ताह में दो दिन प्रार्थना सभा का आयोजन करते हैं। यहां प्रत्येक गुरुवार और रविवार की शाम बड़ी संख्या में लोग जुटते थे। इस सभा में समाज के लोगों के साथ हिंदुओं को भी बुलाया जाता था। रविवार को हिंदू संगठन के सदस्य जब इन चारों स्थान पर पहुंचे तो यहां काफी संख्या में हिंदुओं को बुलाकर उन्हें धर्मांतरण के लिए प्रेरित किया जा रहा था यह सभी मामले खासतौर पर ग्रामीण अंचलों से ज्यादा सामने आ रहे हैं वह भी बिलासपुर शहर से लगे ग्रामीण अंचलों में धर्मांतरण के मामले ज्यादा सामने आ रहे हैं।
कोनी,मस्तूरी,राजेंद्र नगर ,समेत कई जगहों पर धर्मांतरण की मिल चुकी है शिकायत
पिछले दिनों भी कोनी क्षेत्र रामतला,मस्तूरी के लावन और राजेंद्र नगर के साथ अब जिस तरह से मोपका के चार स्थानों में अब यह मामले सामने आए हैं उसने कहीं ना कहीं पुलिस प्रशासन को भी इस और सजक कर रहा है हिंदू संगठन के द्वारा जिस तरह से धर्मांतरण को लेकर पिछले कुछ समय में तत्परता दिखाते हुए इसे रोकने का काम किया गया है। लेकिन जरूरी है कि संगठन के इस काम को पुलिस प्रशासन को करना चाहिए तभी इस तरह के मामले रुकेंगे। और धर्मांतरण की यह समस्या पूरी तरह से खत्म नजर आएगी।
हिंदू संगठन बोला,हिंदुओं की आस्था और धर्म परिवर्तन करने वालो के खिलाफ लड़ी जाएगी लड़ाई
हिंदू समाज और संगठन के लोग एक स्वर में बोले,की हिन्दुओं की आस्था और धर्म परिवर्तन का खेल जरा भी बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।इसके लिए चाहे कितनी भी लड़ाई लड़नी पड़े। कई दिनों से।देखा जा रहा है कि धर्म परिवर्तन की शिकायत मिली है जिसके कारण मौके पर जाकर विरोध किया जा रहा है और हिंदुओं को जागरूक करने की कोशिश की जा रही है।
सरकंडा पुलिस बोली,शिकायत पर एफआईआर दर्ज किया है
इस मामले को लेकर सरकंडा पुलिस का कहना है की हिन्दू संगठन ने थाना में शिकायत की थी।जिसमें एफआईआर दर्ज किया गया है।थाना प्रभारी निलेश पांडे ने बताया कि 4 एफआईआर में 7 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।और सभी मोपका अंतर्गत ही है।जिसमें धर्मांतरण की शिकायत मिली थी।
शिकायतकर्ता बोले,हिंदू का धर्म परिवर्तन करने वालो को नहीं छोड़ा जाएगा
हिंदू संगठन के अभिषेक चौबे का कहना है कि मेरी शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज किया गया है।जिसमें 7 लोगों पर अपराध दर्ज हुआ है।जिसमें100 से अधिक लोगों के धर्म परिवर्तन करने की सूचना मिली थी।सभी लोग खूंटीपारा और मोपका क्षेत्र में पकड़े से है।जो बाहर से हिंदुओं को बुलाकर उनको बरगलाकर धर्म परिवर्तन करवा रहे थे।
और हिन्दू धर्म के खिलाफ अपशब्द बोल रहे थे। कोई भी धर्म हो अपने धर्म का प्रचार करे लेकिन किसी धर्म को परिवर्तन करने का खेल किया गया तो इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी के घर में हो रहा था धर्मांतरण
सरकंडा पुलिस ने बताया कि मोपका क्षेत्र में धर्मांतरण की खबर पाकर पुलिस पहुंची तो पहले तो उनको पकड़ा गया जो धर्मांतरण करवा रहे थे फिर धर्म परिवर्तन करने वालो को बाहर निकाला गया उसके बाद जांच की तो पता चला कि जिस मकान में धर्मांतरण का काम हों रहा है वह किस शासकीय कर्मचारी का है जो पीडब्ल्यूडी में पदस्थ कर्मचारी है।