मुख्यमंत्री ने स्व. भुलऊ प्रसाद कौशिक को दी श्रद्धांजलि

बिलासपुर/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक के बड़े भाई स्व. भुलऊ प्रसाद कौशिक को श्रद्धांजलि अर्पित की। भूलउ कौशिक का 30 मार्च को निधन हो गया था। मुख्यमंत्री साय ने बिलासपुर के परसदा स्थित विधायक निवास में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुंचकर स्व. भुलऊ प्रसाद के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किए और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया और कहा कि बड़े भाई भुलऊ प्रसाद कौशिक का स्नेह, संस्कार और त्याग जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। भुलऊ प्रसाद का सरल, स्नेहमयी और अनुपम स्वभाव सदैव स्मरणीय रहेगा। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, उद्योगमंत्री लखन लाल देवांगन, महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, मुंगेली कलेक्टर कुंदन कुमार, नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे, सीईओ जिला पंचायत संदीप अग्रवाल, मुंगेली के सीईओ जिला पंचायत प्रभाकर पांडे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पांडे दीपक सिंह, देवेंद्र कौशिक, ग्रामीण और अधिकारी भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए।