Blog

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में आयोजित अरपा महोत्सव में अनेक मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधि होंगे शामिल

सांस्कृतिक संध्या में छात्र-छात्राओं, स्थानीय कलाकारों और आरुग बैण्ड अनुज शर्मा की होगी शानदार प्रस्तुति

सामूहिक विवाह, विभागीय स्टाल, झूले, फूड जोन आदि होंगे आकर्षण के केन्द्र

शैलेश सोनी –
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले की स्थापना की 6वीं वर्षगाठ पर 10 फरवरी को मल्टी परपज स्कूल ग्राउंड पेण्ड्रा में आयोजित जिला स्तरीय अरपा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि होंगे। अरपा महोत्सव की अध्यक्षता तोखन साहू सांसद लोकसभा बिलासपुर एवं राज्यमंत्री आवास तथा शहरी मंत्रालय भारत सरकार करेंगें। अति विशिष्ट अतिथि के रुप में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व तथा जीपीएम जिले के प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल शामिल होंगे।


अरपा महोत्सव में विशिष्ट अतिथि के रुप में सांसद लोकसभा कोरबा ज्योत्सना चरणदास महंत, उपाध्यक्ष मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण सह विधायक मरवरही प्रणव कुमार मरपच्ची, विधायक कोटा अटल श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा एवं उपाध्यक्ष राजा उपेन्द्र बहादुर सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गौरेला मुकेश दुबे, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद पेण्ड्रा राकेश जालान, अध्यक्ष नगर पंचायत मरवाही मधु बाबा गुप्ता, अध्यक्ष जनपद पंचायत गौरेला शिवनाथ बघेल, अध्यक्ष जनपद पंचायत पेण्ड्रा हेमकुंवर श्याम और अध्यक्ष जनपद पंचायत मरवाही जानकी खुसरो शामिल होंगे।
अरपा महोत्सव में दोपहर 12 बजे से मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 300 जोड़ों का सामूहिक विवाह आयोजित किया गया है। महोत्सव स्थल पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में दोपहर 2 बजे से छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा नृत्य एवं संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी। शाम 6 बजे आरुग बैण्ड (अनुज शर्मा स्टार नाईट) की शानदार प्रस्तुति होगी। महोत्सव में विभागीय स्टॉल, बच्चों का मेला, झूला एवं फूड जोन आकर्षण के केन्द्र होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *