Blog

मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में 25 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में….MLA अमर अग्रवाल हुए शामिल

बिलासपुर।एकीकृत बाल विकास परियोजना, महिला एवं बाल विकास विभाग बिलासपुर अंतर्गत दिनांक 8 मई 2025 को विधानसभा बिलासपुर के 25 जोड़ो का शहीद वीर नारायण श्रमिक प्रतिक्षालय में सामुहिक विवाह का सफल कार्यक्रम आयोजित करवाया गया।जिसमे मुख्य अतिथि क्षेत्र के विधायक अमर अग्रवाल , विशिष्ट अतिथि नगर निगम महापौर पूजा विधानी , नगर निगम सभापति विनोद सोनी , जिलाध्यक्ष भाजपा दिपक सिंह ठाकुर , वार्ड पार्षद अंजनी कश्यप व सभी वार्डों के पार्षदगण , मण्डल अध्यक्ष व सदस्य ,नगर निगम समाज कल्याण अधिकारी रेणुका पिंगले, महिला एवं बाल विकास से जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी सूर्यकांत गुप्ता ,परियोजना अधिकारी दीप्ति पटेल साहू , सेक्टर पर्यवेक्षक ,आगनवाड़ी कार्यकर्ताएं व सहायिकाएं आदि उपस्थित रहे।


विधायक अमर अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह आयोजन में 50 हज़ार प्रति जोड़े हेतु शासन ने निर्धारित किये हैं जिसमे से 35 हज़ार का चेक कार्यक्रम स्थल पर ही कन्याओं को प्रदान किया जाता है शेष 7 हज़ार की राशि से जोड़ो के विवाह परिधान, श्रृंगार सामग्री, चांदी के मंगलसूत्र व बिछिया प्रदान की जाती है ,कार्यक्रम आयोजन पर शासन का उद्देश्य गरीब परिवारों को कन्या के विवाह में होने वाली आर्थिक कठनाइयों का निवारण ,सादगीपूर्ण विवाह सम्पन्न कराना, सामुहिक विवाह को प्रोत्साहित कर इसके माध्यम से गरीबों के मनोबल ,आत्मसम्मान में वृद्धि व उनकी सामाजिक स्थिति में सुधार लाना है तथा दहेज के लेन देन की रोकथाम करना है।

साथ ही वर्ष में 3 से 4 बार मुख्यमंत्री कन्या विवाह के कार्यक्रम आयोजित किये जाने के विभाग को निर्देशित किये गए। नगर निगम महापौर द्वारा भी शासन का उद्देश्य बताकर जोड़ो को आशीर्वचन प्रदान किया।कार्यक्रम के अंत मे प्रति जोड़ो को सभी अतिथियों के द्वारा 35 हज़ार का चेक व आर्शीवाद स्वरूप स्वयं की ओर से उपहार प्रदान किया गया।सभी जोड़ो को भोजन कराकर विदाई दी गई।सम्पूर्ण कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास की समस्त टीम व कन्या विवाह कार्यक्रम आयोजन प्रभारी दुर्गेश पांडेय के समन्वय से सफल रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *