Blog

मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया, वहीं डीआरजी के 3 जवान शहीद हुए तथा दो जवान घायल

जगदलपुर – बीजापुर के गंगालूर इलाके में आज मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया, वहीं डीआरजी के 3 जवान शहीद हुए तथा दो जवान घायल हुए हैं।
जवानों ने नक्सलियों का शव बरामद कर लिया है, जिसकी पुष्टि बस्तर रेंज के IG सुंदरराज पी. ने की है।
क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है।मौके पर अतिरिक्त फोर्स भेजी गई है। मौके से 12 नक्सलियों के शव के साथ SLR राइफलें, INSAS और .303 राइफलें बरामद कर ली गई है।

मुठभेड़ में प्रधान आरक्षक मोनू वडाड़ी DRG बीजापुर, आरक्षक दुकारू गोंडे DRG बीजापुर, जवान रमेश सोड़ी DRG बीजापुर शहीद हुए हैं, बीजापुर DRG के 02 जवान घायल हुए हैं, लेकिन दोनों खतरे से बाहर हैं।

एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि DRG, STF, COBRA और CRPF की जॉइंट टीम आज़ बुधवार की सुबह 9 बजे से बीजापुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर के वेस्ट बस्तर डिवीजन इलाके में सर्च ऑपरेशन पर थी। जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू की। जवाबी कार्रवाई में 12 नक्सली ढेर हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *