Blog

आंधी तूफान से मचा हाहाकार…..शहर रहा ब्लैक आउट….चारो तरफ छाया रहा अंधेरा,बिजली का तार टूटा,पेड़ गिरे और दीवार गिरा

बिलासपुर। सुबह तेज धूप,दोपहर को भीषण गर्मी और उसके बाद मौसम में अचानक बदलाव हुआ। फिर तेज आंधी तूफान के साथ बारिश का बरसात की तरह गिरना।जिससे मौसम में ठंडक बनी रही और लोगो को ठंड का अहसास होने लगा।

दरअसल मौसम गर्मी का है और महीना मई का है।जिसमे भीषण गर्मी पड़ती है।लेकिन अचानक से भीषण गर्मी वाले मौसम में बारिश,आंधी तूफान और बिजली का कड़कना समझ से परे
है। बता दे की शनिवार को सुबह गर्मी से लोगो का हाल बेहाल रहा।लोग बोलने लगे कि कैसा मौसम है यार बहुत गर्मी लग रही है। इसके बाद दोपहर करीब 3 बजे अचानक से मौसम में परिवर्तन आया और तेज आंधी तूफान के साथ मौसम में ठंडक आने लगी।फिर बारिश के साथ काली घटा छाई रही।जिसके कारण जो जहां था वहीं पर ठहर गया।और मौसम का आनंद लेने लगा। इस मौसम को देखकर ऐसा लगा कि बरसात का मौसम आ गया और घूमने जाने का इस मौसम में ज्यादा मजा आयेगा।


इस बीच बाजार और दुकानों में भीड़ कम हुई और लोग घर की तरफ भागने लगे।जिसके कारण पूरा मार्केट ठंडा रहा।

*शहर में छाया रहा अंधेरा,घंटो रही बिजली बंद*

दोपहर को भारी गर्मी के बाद अचानक से मौसम ने करवट बदली और बदली छाई उसके बाद तेज आंधी तूफान के साथ बारिश का गिरना शुरू हुआ।फिर पेड़ गिरने,खंभे गिरने और कही कही पर तार टूटने की वजह बिजली बन्द हो गई।शहर के चारो तरफ अंधकार छाया रहा,लोग अंधेरे में रहे,घंटो बिजली बंद होने शहर के अधिकांश हिस्से में बिजली बंद रही।जिसके कारण हाहकार मचा रहा और लोग बिजली विभाग के चक्कर काटते रहे।जिसके कारण बिजली विभाग के कर्मचारी बन्द बिजली को बनाने में जुटे हुए रहे।

मिशन अस्पताल के पास आंधी तूफान से बिजली का तार टूटा

तेज आंधी तूफान और पेड़ के गिरने के कारण कई जगहों पर बिजली के तार टूट गए।जिसके कारण अंधेरा रहा।इसमें मिशन अस्पताल के पास बिजली का तार उस वक्त टूट कर गिर गया जब आंधी तूफान आया और अचानक से एक पेड़ का दंगाल गिरने से बिजली के तार टूट गए जिसके कारण अंधेरा बना रहा।

सूर्या अस्पताल का स्ट्रक्टर

आंधी तूफान ने बड़े बड़े पेड़ और मकान के दीवार को गिरा दिया।इतना ही नहीं महाराणा प्रताप चौक पर बने अस्पताल के सामने बने हुए स्ट्रक्रचर को उखाड़ दिया।जिससे अस्पताल का स्ट्रक्चर पूरी तरह से बर्बाद हों गया।हालाकि अस्पताल में किसी को कोई चोट नहीं पहुंची है लेकिन अस्पताल के मरीज और आसपास के लोग दहशत में ज़रूर आ गए।


*आंधी तूफ़ान से गिरी दीवार*

शनिवार को अचानक चले तेज आंधी और तूफान की वजह से तेज बारिश हुई और अंधकार छा गया उसके बाद जेल के पीछे बने एक आलीशान मकान के तीसरी मंजिल के हिस्से का दीवार अचानक एक साथ गिर गया।इत्तेफाक रहा की उस वक्त कोई वहां से गुजरा नहीं अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था।जब दीवार गिरी तो एक साथ गिरी और लगभग 50 फीट ऊपर से भी ज्यादा दीवार जमीन पर गिरने से पूरा ईंट और दीवार चकनाचुर हो गया।इससे आसपास के लोग दहशत में रहे।

*कई जगहों पर गिरा पेड़*

आंधी तूफ़ान ने इस कदर कोहराम मचाया कि किसी को कुछ समझ ही नहीं आया।
तेज हवाओं के साथ चली आंधी ने पेड़ तक को उखाड़ दिया।इससे जेल के पीछे बने रोटरी नाला पूरी तरह से जाम हो गया और आने जाने वालो के लिए रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया।पेड़ गिरने के कारण हालाकि किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन दिल की धड़कने जरूर तेज हुई की अगर यह पेड़ किसी के घर या फिर किसी व्यक्ति के उपर गिरा रहता तो क्या होता।
इसी तरह राजेंद्र नागर चौक में पेड़ गिरा,फिर राघवेन्द्र राव सभा भवन के पास पेड़ गिरा और छत्तीसगढ़ भवन के पास पेड़ गिरा।


*26 जिले के लिए येलो अलर्ट*

छत्तीसगढ़ में तेज आंधी और तूफान के साथ बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने प्रदेश के 26 जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार बिलासपुर के कुछ स्थानों में तेज आंधी 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से और गरज-चमक के साथ बारिश होने और ओले गिरने की भी संभावना फिर से है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *