मुस्लिम समाज के खिलाफ अश्लील पोस्ट करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग

बिलासपुर। फेसबुक पा मुस्लिम समाज को अपशब्द और गाली देने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।कांग्रेस के महासचिव ने सिविल लाइन थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव सिद्धांश पाण्डेय ने सिविल लाइन थाना मे लिखित शिकायत दर्ज कराई है।शिकायत पत्र में लिखा है कि फेसबुक सुमित वीरानी नाम का युवक मुस्लिम समाज को गाली गलौच देते हुए अश्लील शब्दों का पोस्ट किया है।जिसके कारण दो समुदायों के बीच मनमुटाव पैदा करने और धर्म के बीच आपसी मतभेद पैदा करने की कोशिश की जा रही है।जिसके कारण मुस्लिम समाज के लोग नाराज है। आवेदन में लिखा है गया है उक्त फेसबुक चलाने वाले युवक पर कार्रवाई की जाए।ताकि किसी भी समुदाय पर इस तरह के पोस्ट से कोई भी भड़के नहीं और दो। समुदाय को अलग करने की कोई भी कोशिश न करे।