Blog

मृतक के ई-रिक्शा से आरोपी को धक्का लगने की बात पर हुई विवाद पर आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम…सिर पर पत्थर से वार कर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिया घटना को अंजाम

ब्लाइंड मर्डर में सरकण्डा और एसीसीयू पुलिस टीम को मिली सफलता….

हत्या की रिपोर्ट के महज 8 घंटे के भीतर आरोपी गिरफतार

सरकंडा पुलिस एवं एसीसीयू की टीम द्वारा लगातार सघन पता तलाश कर मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

बिलासपुर। प्रार्थी सूरज प्रधान पिता शंभुनाथ प्रधान उम्र 35 वर्ष निवासी पंचायत भवन के पास लिंगियाडीह ने आज दिनांक 15.10.2024 के सुबह 08.35 बजे थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि चिंगराजपारा के स्कूल के अंदर इसके भाई सत्यनारायण प्रधान मृत हालात में पड़ा हुआ है। कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा भारी वस्तु से सिर में चोंट पहुंचाकर हत्या किया है। प्रार्थी के उक्त सूचना पर तत्काल अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये घटना के संबंध में तत्काल पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा मौका निरीक्षण कर आरोपियों की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में ASP (शहर) उमेश कश्यप, अनुज कुमार (एसीसीयू बिलासपुर) , सी.एस.पी. सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा TI तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में एसीसीयू बिलासपुर के साथ टीम तैयार कर आरोपियों की पतासाजी किया गया। पतासाजी दौरान प्रदीप सिंह ठाकुर के साथ मृतक का विवाद होने की सूचना मिलने पर प्रदीप सिंह ठाकुर को पता तलाश किया गया जो अपने सकुनत से फरार होना पाया गया। जिसके संबंध में पातासाजी हेतु पृथक-पृथक टीम लगाकर पतासाजी में लगाया गया। जिनके द्वारा रिपोर्ट के महज 8 घंटों के भीतर आरोपी प्रदीप ठाकुर को पकड़ा गया। जिससे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जूर्म स्वीकार कर मृतक के ई रिक्शा से धक्का लगने की बात पर विवाद कर अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या करना स्वीकार किया। जिस पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। मामले में 2 अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी शीघ्र गिरफ्तारी किया जावेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *