Blog

घर में मिली 65 वर्षीय बुजुर्ग की लाश

मौत की वजह अज्ञात,पुलिस जुटी जांच में

बिलासपुर। रतनपुर अंतर्गत ग्राम पोड़ी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव के 65 वर्षीय हरि प्रसाद तिवारी, पिता स्व. केशव प्रसाद तिवारी का शव उनके ही घर के कमरे में कुर्सी पर पड़ा मिला है, मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पत्नी आंख के ऑपरेशन के सिलसिले में एक माह से अपनी बेटी के घर रह रही थी, जबकि हरि प्रसाद घर में अकेले ही रह रहे थे।

रतनपुर पुलिस ने बताया कि कि मृतक की छह बेटियां हैं, जो समय-समय पर उनसे संपर्क करती थीं। बीते कुछ दिनों से परिजन लगातार कॉल कर रहे थे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर उन्होंने पड़ोसियों से संपर्क किया। पड़ोसी जब घर के पास पहुंचे तो वहां से बदबू आ रही थी। सूचना मिलने पर जब दरवाजा खोला गया, तो हरि प्रसाद का शव कुर्सी पर पड़ा मिला, और शरीर सड़ने की कगार में पहुँच चुका था। पुलिस को सूचना दी गई, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर यह मामला स्वाभाविक मृत्यु का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *