Blog

मेघना का नकली तंबाकू बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

सिरगिट्टी पुलिस ने रिमांड पर भेजा जेल

बिलासपुर। सिरगिट्टी पुलिस ने नकली तंबाकू पैकेजिंग के बड़े मामले का पर्दाफाश किया है। आरोपियों द्वारा मेघना कंपनी के तंबाकू उत्पाद की हूबहू नकल कर मेघाना नाम से बाजार में बेचा जा रहा था।

पुलिस ने आरोपियों
मनोज आहुजा पिता प्रकाश आहुजा उम्र 48 साल और दीपक आहुजा पिता प्रकाश आहुआ उम्र 34 साल दोनो निवासी हेमुनगर मुर्राभाठा रोड तोरवा
दोनों को रायपुर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे मेघना ब्रांड की पैकेजिंग और लेबलिंग की कॉपी कर 8 ग्राम और 16 ग्राम के पैकेट बनाकर आसपास के गांव और बाजारों में बेच रहे थे।
पुलिस ने मौके से नकली पैकेजिंग, लेबलिंग, ट्रेडमार्क दस्तावेज और सील पैक तंबाकू पैकेट जब्त कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

*क्या था मामला*

सिरगिट्टी पुलिस ने बताया कि प्रार्थी संजय आहुजा ने थाना में  दर्ज कराया कि मेघना चूना मिश्रित तम्बाकू का निर्माता हूं। प्रकाश आहूजा, दीपक आहूजा और मनोज आहूजा ने संगठित रुप से मेघना एवं उसकी विशिष्ट पैकेजिंग , लेबलिंग , आकार आदि आयाम की नकल कर मेघना की जगह मेघाना नाम का प्रयोग कर बेची जा रही है।इसके बाद बारीकी से जांच किया गया जिसमें नकली और असली तंबाकू का खुलासा हुआ।

*आरोपियो के कब्जे से मिलता जुलता लेवलिंग व पैकजिंग खाली पैकेज किया गया जप्त

नकली तंबाकू बनाकर
तीनों भाई बाजार में बेचने का काम करते थे
जिसमें दो भाई गिरफ्तार होकर जेल की हवा खा रहे है जबकि तीसरे फरार साथी की तलाश जारी है।पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

*आरोपी रायपुर से हुए गिरफ्तार*

नकली तंबाकू बनाकर
आरोपी भाई बाजार में बेचने का काम करने लगे और जब खुलासा हुआ और एफआईआर दर्ज हुआ तो तीनों भाई भाग गए।जिसमें से दो भाई को मुखबिर की सूचना पर रायपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *