Blog

मेयर के प्रत्याशी रहे प्रमोद नायक पर BJP के पक्ष में काम करने का आरोप…. ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने कांग्रेस प्रभारी से की शिकायत….मचा हड़कंप

तखतपुर ब्लॉक अध्यक्ष ने सचिन पायलट को लिखी चिट्ठी

पंचायत चुनाव में भाजपा के पक्ष में काम करने का लगाया आरोप

बिलासपुर। बिलासपुर जिले में कांग्रेस का आरोप प्रत्यारोप थमने का नाम नहीं ले रहा ही लगातार एक के बाद एक विवाद और आरोप सामने आ रहे है।अटल और विजय का विवाद थमा नहीं था कि अब मेयर प्रत्याशी रहे प्रमोद नायक पर भाजपा के पक्ष में काम करने का गंभीर आरोप लगा है।इसकी शिकायत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने कांग्रेस प्रभारक से की है।

बिलासपुर जिले के तखतपुर अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवेंद्र कौशिक ने कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट को एक चिट्ठी लिखी है।इसमें उन्होंने कांग्रेस से मेयर के प्रत्याशी रहे प्रमोद नायक पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने चिट्ठी में लिखा है कि प्रमोद नायक पंचायत चुनाव में भाजपा के पक्ष में भीतरघात का काम कर रहे थे।जिसकी शिकायत कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट से की है।
शिवेंद्र ने बताया ने तखतपुर से पंचायत चुनाव में जब पता चला कि गुपचुप तरीके से कांग्रेस नेता प्रमोद नायक भाजपा के लिए वोट मांग रहे है और जोरदार भीतरघात करके कांग्रेस से जुड़े हुए लोगों को हराना चाह रहे है तो बड़ा आश्चर्य हुआ लेकिन जब बारीकी से पता किया गया तो खुलासा हुआ कि वाकई में कांग्रेस नेता प्रमोद नायक भाजपा के लिए वोट मांग रहे है।इसलिए इसकी लिखित शिकायत की गई है।

कांग्रेस में खुलकर आने लगा भीतरघात का मामला

कांग्रेस में खुलकर सामने आने लगा है भीतरघात का मामला,इसके पहले कांग्रेस के विधायक अटल श्रीवास्तव और जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी के बीच खींचतान होने लगा है।फिर रतनपुर से रमेश सूर्या ने कोटा विधायक के खिलाफ शिकायत की है।फिर जिलाध्यक्ष पर भी त्रिलोक श्रीवास,अभय नारायण राय और सीमा पांडेय को निष्कासित करने का आरोप लगा है।जिसकी शिकायत हाई कमान तक की गई है।

लगातार कांग्रेस के कई नेताओं पर लग चुके है आरोप

विधानसभा के बाद नगर निगम और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिस तरह से कांग्रेस के बीच घमासान मचा हुआ है और कोहराम चल रहा है।इसे देखकर दिग्गजों की भी हालत खराब हो चुकी है।जिनको खुद यह समझ नहीं आ रहा है कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि एक दूसरे के खिलाफ शिकायत करने लगे है।और आपसी विवाद बंद कमरे तक नहीं बल्कि सड़क तक पहुंच चुकी है जिसकी चर्चा एक एक गली मोहल्ले और गांव तक हो रही है। इससे कांग्रेस की खिल्ली उड़ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *