मां मैत्रायणी योगिनी जी के महानिर्वाण दिवस पर श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा बिलासपुर ने किया फल वितरण

बिलासपुर। श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा कोनी (सेंदरी) बिलासपुर में मंगलवार को मां मैत्रायणी योगिनी जी का 33वां महानिर्वाण दिवस पर्व हर्सोल्लास व भक्तिपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस पर्व में समूह के सदस्यों ने अंधमुख बधिर स्कूल तिफरा व कल्याणकुंज वृद्ध आश्रम में जाकर 255 पैकेट फल व नमकीन सामान का वितरण किया गया। इसके बाद शाखा के सदस्यों ने बच्चों व बुजुर्गों को श्री सर्वेश्वरी समूह के मुख्य उद्देश्यों की जानकरी दी।
सर्वप्रथम अघोरेश्वर महाप्रभु बाबा भगवान राम जी की त्यागमनी मां मैत्रायणी योगिनी जी की तैल चित्र में माल्यार्पण और धूप-दीप, पूजन व आरती, हवन पश्चात सफलयोनी का पाठ किया गया। इसके बाद लघु गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें श्री सर्वेश्वरी समूह के सदस्यों ने मां मैत्रायणी योगिनी जी के जीवन पर विस्तृत जानकारी दी गई। अंत में सूक्ष्म प्रसाद का वितरण किया गया।
शाखा के मंत्री उमेश नारायण मिश्रा ने बताया कि शनिवार को अनन्य दिवस मनाया जाएगा। इस दिन आश्रम परिसर में नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें मरीजों को फ्री दवाई दी जाएगी, साथ ही आयुष्मान कार्ड भी बनाया जाएगा। शिविर में सभी बिमारियों के विशेषज्ञ अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। मंत्री श्री मिश्रा ने सभी ग्रामवासियों से इस शिविर का लाभ उठाने की अपील कि है।