Blog

मै गुंडा हूं गुंडा बनकर ही रहूंगा…रोज का 200 का शराब पीता हूं उतने का तो शायद राशन नहीं आता है।जिला पंचायत का चुनाव लड़ने वाली महिला प्रत्याशी के पक्ष में उसके पति ने कुछ इस तरह से किया प्रचार

जिसको जो चाहिए मिलेगा,किसी चीज की कोई कमी नहीं होगी

कोरबा-कटघोरा। चुनाव में प्रत्याशियों के पक्ष में प्रत्याशी और उसके समर्थकों के द्वारा कई तरह के पैंतरे और दांव पेंच आजमाये जाते हैं । ताकि वह जनता को प्रभावित कर सकें और अपने प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कर पाएं। इन दिनों त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अंतिम चरण की तरफ है।

बता दे कि रविवार 23 फरवरी को अंतिम चरण के लिए मतदान होना है जिसमें कोरबा जिले के कटघोरा और पाली विकासखंड के बचे हुए क्षेत्रों में मतदान होगा।
दरअसल कटघोरा के अंतर्गत आने वाले जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 5 में निर्दलीय प्रत्याशी के पक्ष में वोट की अपील करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है

अपने प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने की अपील कर रहा व्यक्ति बड़े ही साफ शब्दों में जेल जाने की बात से लेकर शराब पीने और जन सेवा के लिए राजनीति करने की बात कहते हुए यह भी कह रहा है। कि वह गुंडा है और गुंडा बनकर रहेगा। कटघोरा क्षेत्र में यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। क्षेत्र क्रमांक 5 से जिला पंचायत प्रत्याशी के पति नरेंद्र साहू क्षेत्रवासियों की बैठक ले रहे थे । जिसमें कि महिलाएं, बच्चे और अन्य लोग प्रमुख रूप से शामिल रहे, इस दौरान वे कह रहे थे कि मैं गुंडा हूँ और गुंडा बनकर रहूंगा। दो पत्ती चुनाव चिन्ह छाप में वोट की अपील की जा रही थी। चुनाव और तालियों की गड़गड़ाहट से खुश होकर उन्होंने यह तक कहा कि मैं रोज 200 रुपये की शराब पीता हूँ, महीने का 6 हजार का शराब पीता हूँ, उतने का तो राशन भी नहीं आता होगा। मैं गुंडा हूँ, गुंडा रहूंगा…।

बता दे कि क्षेत्र क्रमांक 5 से सुषमा रवि रजक, मिलाप कंवर और आरती साहू चुनाव लड़ रहे हैं। तीनों प्रत्याशी अपना- अपना पलड़ा भारी बता रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *