Blog

बर्जेस इंग्लिश स्कूल में शाला प्रवेशोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

बिलासपुर। शासन के निर्देशानुसार ग्रीष्मकालीन अवकाश के उपरांत बर्जेस अंग्रेजी शाला में प्रवेशोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास और पारंपरिक स्वागत के साथ किया गया। विद्यालय के मुख्य द्वार को रंग-बिरंगी सजावट से सुसज्जित किया गया था, जहाँ प्राचार्या श्रीमती निशिता हंसा दास एवं समस्त शिक्षकों ने बैंड-बाजे की धुन पर विद्यार्थियों का पुष्पवर्षा, चॉकलेट एवं बिस्किट वितरण कर भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर सीडीबीई के सचिव श्री जयदीप रॉबिंसन ने कहा, “शाला प्रवेशोत्सव केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि बच्चों के प्रति हमारे सम्मान और स्नेह का प्रतीक है। इससे न केवल विद्यार्थियों में अनुशासन विकसित होता है, बल्कि अध्ययन के प्रति उत्साह और जागरूकता भी बढ़ती है।

प्राचार्या श्रीमती निशिता हंसा दास ने बताया कि लंबे अवकाश के बाद बच्चे विद्यालय लौटकर अत्यंत उत्साहित और ऊर्जावान नजर आए। उन्होंने कहा, “बच्चों का इस तरह से स्वागत करना उन्हें आत्मीयता और सम्मान का अहसास कराता है, जिससे उनमें विद्यालय एवं शिक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित होता है।

विद्यालय परिसर में बच्चों की चहल-पहल, उनके चेहरे की मुस्कान और शिक्षकगण की सक्रिय सहभागिता ने इस आयोजन को और भी विशेष बना दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *