Blog

मोबाइल लूट का आरोपी खरीददार सहित गिरफ्तार…..लूटे गए मोबाइल को 4000 रुपए में बेच दिया था आरोपी ने

आरोपी के कब्जे से लूटा गया ओप्पो मोबाइल किया गया बरामद

बिलासपुर। रात में घर घुसकर चोरी करने वाले दो आरोपियों को तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पकड़े गए आरोपी और खरीदार शामिल है।

तोरवा पुलिस ने बताया कि प्रार्थी एन. नागराजू 48 साल एलआईजी 48 हाउसिंग बोर्ड कालोनी देवरीखुर्द
ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि रात करीब 11 बजे वह अपनी पत्नि एन. लक्ष्मी प्रसन्ना पुत्री एन. नीलिमा तीनो रात में भोजन कर बेडरूम में सो गये थे । दूसरे दिन सुबह करीब सवा 5 बजे नींद खुली तो देखा कि एक व्यक्ति जो अपने चेहरा को गमछा से बांधा हुआ था बेडरूम में रखे अलमारी को खोलकर चोरी करने की नीयत से सामान तलाश कर रहा था । तब प्रार्थी जोर से चोर -चोर चिल्लाया, तो उसकी पत्नि भी उठ गई और दोनो उक्त व्यक्ति को घर से भगाने लगे तब वह व्यक्ति प्रार्थी को हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा और हाल में रखे प्लास्टिक की कुर्सी से प्रार्थी के पत्नि एन. प्रसन्ना के सिर में मार दिया। इसके बाद सीढी के रास्ते टॉवर में चढ गया और टावर के रोशनदान में लगे कांच के प्लेट को निकालकर फिर से उसकी पत्नि एन. लक्ष्मी प्रसन्ना सिर चेहरे में मारा । जिससे गंभीर चोट लगा है।अज्ञात चोर टावर के रास्ते छत से कूदकर भाग गया। इसके बाद जब प्रार्थी अपने मोबाईल ओप्पो फोन को खोजा तो नही मिला तब उनको शक हुआ कि घर घुसकर चोरी करने वाले युवकों ने ही मोबाइल को चोरी कर लिया होगा।पुलिस इस मामले में अज्ञात चोर की तलाश में।जुटी रही। और हुलिए के आधार पर लोगों से पूछताछ करने में जुटी रही। इसी बीच पुलिस ने सायबर सेल से मदद ली और फोन एक्टिव होने का पता चला तो पुलिस फौरन सेंदरी
के मनोज सूर्यवंशी के पास पहुंची और पूछताछ की। उसने बताया कि उसका भाई करन सूर्यवंशी उक्त फोन को चलाता है और करन ने ही उसकी आईडी से सिम लिया है। जिसके आधार पर संदेही को तलब कर पूछताछ किया गया । करण से जब पूछा गया तो पता चला कि उक्त मोबाईल को आवासपारा के नवीन दास से उसको पैसे की जरूरत होने पर चार हजार रूपये में खरीदा था और उसमें अपने भाई मनोज सूर्यवंशी की आईडी पर सिम को खरीद कर लगाकर चला रहा है ।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाईल को जप्त कर आरोपी करन सूर्यवंशी को चोरी के मोबाईल को खरीदकर चलाना पाया। जिसे खरीददार के रूप में गिरफ्तार किया गया । मोबाइल चोरी के मामले में आरोपी नवीन दास आवासपारा सेंदरी को पकड़ा गया जिसने अपना अपराध करना स्वीकार किया।पुलिस ने घर घुसकर मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी और चोरी के मोबाइल को खरीदने वाले खरीदार को गिरफ्तार कर लिया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *