Blog

मोबाइल लूट का फरार आरोपी तोरवा पुलिस की गिरफ्त में

एक आरोपी की गिरफ्तारी के 24 घंटे के भीतर ही दूसरा आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर।
रास्ते में खड़े होकर मोबाइल लूटने वाले फरार दूसरे आरोपी को भी तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार कार लिया है।
पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश करके जेल दाखिल कर दिया गया है।

तोरवा पुलिस ने बताया कि प्रार्थी दिलीप महंत पिता लक्ष्मीदास महंत उम्र 37 साल पता शांतिनगर पाली कोरबा ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह अपने मोटरसाइकिल से बुआ को लेने गुरुनानक चौक जा रहा था। इसी बीच रास्ते में देवरीडीह गौरा चौरा के सामने पहुंचा था। तभी दो अज्ञात लड़के उम्र करीबन 20 से 25 वर्ष रास्ते में खड़े थे।जिन्हें बीच सड़क से हटने के लिए बोला गया तो दोनों लडको ने उसे बड़ा हीरो बनता है कहते हुए हाथ मुक्के से मारपीट कर मोबाइल लूटकर ले गए जिसकी रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई गई थी । तोरवा पुलिस ने सीसीटीवी फूटेज के आधार पर संतोष चौहान उर्फ सेंडी और बादल भी के रूप में कि।मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी संतोष चौहान उर्फ सेंडी को पकड़कर पूछताछ किया गया जिसने बादल भोई के साथ मिलकर जुर्म करना स्वीकार किया।पुलिस ने संतोष को पकड़कर पहले जेल भेज दिया था।जिसमे बादल नाम का लड़का फरार था।
आज पुलिस कों खबर मिली की बादल कुमार भोई भी मोहल्ले में घूम रहा है।सूचना पाकर पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *