मोबाईल चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार ,आरोपियो के कब्जे से चोरी के 5 मोबाईल जप्त

बिलासपुर ।गाड़ी में रखे मोबाइल को मौका पाकर चोरी करने वाले दो युवकों को तारबाहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पकड़े गए युवक शातिर बदमाश है।जिनका पेशा चोरी करना रहता है।
दरअसल पुलिस को प्रार्थी योगेश कुमार साहू ने बताया कि सुबह करीब 10.30 बजे अपने बाइक नम्बर सीजी 10 बी.के. 2098 में व्यापार विहार रामापोर्ट के पीछे सामान छोडने गया था ।रोड में अपने बाइक को खड़ी करके कस्टमर को सामान देने गया था वापस आकर देखा तो बाइक में लगे मोबाईल स्टैण्ड में मोबाईल वीवो वाई 21ए नहीं था ।गायब मोबाइल के बारे में आसपास काफी पूछताछ किया गया और खोजबीन किया गया इसके बाद भी मोबाइल के बारे मेंखी कुछ पता नहीं चल सका। तब जाकर घटना की रिपोर्ट थाना में लिखाई गई।तारबाहर पुलिस
मोबाइल चोरी करने वाले आरोपियों की खोजबीन कर रही थी।इसी बीच तकनिकी आधार पर विवेचना. के दौरान उक्त मोबाइल एक व्यक्ति के पास मिला जिससे पूछताछ में अपना नाम सिकंदर अली बताया जिनके द्वारा 4 अन्य मोबाइल की भी चोरी करना तथा उसे कन्हैया ठाकुर के पास बेचना बताया|आरोपी के बताये अनुसार उसके साथी कन्हैया ठाकुर को घेरा बंदी क़र पकड़ा गया। जिसके कब्जे से 4 अन्य मोबाइल को जप्त किया गया |आरोपी सिकंदर अली के कब्जे से एक नग मोबाईल वीवो वाई 21ए एवं इसके साथी कन्हैया ठाकुर से 4 नग मोबाइल अलग अलग कंपनी के मोबाईल को जप्त कर उक्त आरोपियो
सिकंदर अली पिता रशीद अली उम्र 25 साल सा. ईरानी मोहल्ला चांटीडीह थाना सरकण्डा और कन्हैया ठाकुर पिता संतोष सिंह ठाकुर उम्र 19 साल सा. डबरीपारा सांईस कालेज के पास सरकण्डा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।