Blog

मोहर्रम के मन्नती शेर बनकर मां शारदा मंदिर पर चढ़कर किया नाच

वीडियो वायरल हुआ तो तारबाहर पुलिस हरकत में आई, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। मोहर्रम से पहले शांति समिति की बैठक हुई ताकि इस पर्व को आपसी सौहार्द कायम रखते हुए मनाया जा सके लेकिन कुछ कट्टरपंथियों ने इसमें भी विवाद घोल दिया। शनिवार को मन्नती शेर नाच के बहाने कुछ लोग तारबाहर स्थित माँ शारदा मंदिर पर चढ़ गए। इनमें से एक ईसाई और दो मुस्लिम थे। इसका वीडियो वायरल हुआ तो फिर हिंदू संगठनों का पारा चढ़ गया।

अपनी आराध्य देवी के मंदिर पर इस तरह से चढ़कर नाच करने को अपमानजनक बताते हुए कहा गया कि यह सब कुछ जानबूझकर हिंदुओं को नीचा दिखाने के लिए किया गया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो फिर हिंदू संगठनों का आक्रोश बढ़ता चला गया, जिसके बाद मामले में संज्ञान लेते हुए तार बाहर पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने मोहम्मद सोहेल खान उर्फ मोहम्मद मुस्तकीम, सोनू उर्फ साकिर खान और मोहम्मद समीर रज्जा को गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *