Blog

मौलवी की पत्नी की संदिग्ध मौत,जांच में जुटी पुलिस

परिजनों के गंभीर आरोप,यूपी में दफनाए जाने के बाद बढ़ा मामला

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मौलवी की पत्नी की संदिग्ध मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।सीएसपी सिविल लाइन ने बताया कि मृतका के परिजनों ने मौलवी परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं और मौत को संदिग्ध बताते हुए सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शव का दफन उत्तर प्रदेश में किया गया, जिसके बाद पुलिस ने संबंधित जिले को पत्राचार कर पूरी जानकारी साझा की है।फिलहाल जांच जारी है। पुलिस पीड़ित परिवार के बयानों और स्थानीय लोगों से मिले इनपुट के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। सीएसपी ने कहा कि वास्तविक स्थिति सामने लाने के लिए हर पहलू की गहन जांच की जा रही है।

दफनाए गए लाश की जांच यूपी में शुरू

पुलिस का कहना है कि यूपी में दफनाए गए लाश की जांच शुरू कर दी गई है।इसके लिए उनकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।जैसे ही पीएम होगा और उसकी रिपोर्ट आएगी उसके बाद बिलासपुर में भी आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मौलाना पर लगे है गंभीर आरोप

मौलाना बशीर पर न सिर्फ तालापारा के लोगो ने बल्कि खुद उसके ससुराल वालों ने और बेटी ने भी गंभीर आरोप लगाए है।मौलाना पर पत्नी के साथ मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगा है।
जिसके कारण पुलिस हर पहलू की जांच करने में जुटी हुई है।

वर्जन

यूपी पुलिस से संपर्क करके बारीकी से जांच
करने कहा गया है पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।फिलहाल जांच जारी है।

निमितेश सिंह परिहार,, सीएसपी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *