यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर होगा नुकसान

जागरूक होकर ट्रैफिक के नियमों का पालन करने नुक्कड़ नाटक का किया आयोजन
बिलासपुर/मुंगेली। 36वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह2025 के तहत जन जन मे यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के लिये जारहागांव के साप्ताहिक बाजार मे नुककड़ नाटक के माध्यम से लोगोँ के बीच जाकर यातयात नियमों का पालन ना करने पर उसके नुकसान के बारे मे बताया गया साथ ही सड़क पर चलाते समय या वाहन चलाते समय हमेशा यातायात नियमों का पालन करने को प्रेरित किया गया सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा. के थीम पर आधारित नाटक के माध्यम से कलाकारों ने सड़क पर नियमों का पालन ना करने पर क्या क्या नुकसान हो सकता है को नाट्य रूपनांतरण कर बताया कि ज़ब भी दुपहिया वाहन चालये हेलमेट लगाएं, नशे मे वाहन ना चलाये ,वाहन के कागजात हमेशा साथ रखें , नाबालिक को वाहन चलाने ना दें, उक्त कार्यक्रम मे यातायात प्रभारी एसआईअमित गुप्ता, एएसआई यशवंत राजपूत , सीताराम बर्मन, रोशन साहू उपस्थित रहे