Blog

युवक की बेल्ट से ताबड़तोड़ पिटाई, वीडियो वायरल

बिलासपुर।तोरवा थाना क्षेत्र स्थित पावर हाउस शराब दुकान में मारपीट की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक को दूसरे युवक ने बेल्ट से बेरहमी से पीटा, वो भी सरेआम। पूरी घटना वहां लगे कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मारपीट करने वाला युवक लगातार बेल्ट से हमला कर रहा है और पीड़ित खुद को बचाने की कोशिश कर रहा है। वहीं, आसपास खड़े लोग मूकदर्शक बने रहे, किसी ने भी उसे बचाने की कोशिश नहीं की। घटनास्थल शराब दुकान के बाहर का बताया जा रहा है।हालांकि, मारपीट की असली वजह अब तक सामने नहीं आई है, लेकिन वायरल वीडियो ने शराब दुकानों की सुरक्षा और पुलिस पेट्रोलिंग पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस ने वीडियो की पुष्टि करते हुए जांच शुरू कर दी है और मारपीट करने वाले की पहचान की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *