Blog

युवक ने सब इंस्पेक्टर की नौकरी का झांसा देकर 5.70 लाख की ठगी

बिलासपुर से आरोपी को किया पुलिस ने गिरफ्तार

बिलासपुर। राजनांदगांव जिले में सब-इंस्पेक्टर के पद
पर नियुक्ति दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर आम लोगों से ठगी का मामला है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान लक्ष्मी प्रसाद ध्रुव, सिरगिट्टी नगपुरा के रूप में हुई है। आरोपी ने एक युवती विद्यया वर्मा से एसआई पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर 5 लाख 70 हजार रुपये की ठगी की। विद्यया वर्मा, ग्राम भरदालोधी थाना साजा निवासी, एसआई भर्ती की तैयारी कर रही थी। इस दौरान आरोपी ने भरोसा दिलाया कि वह विभागीय स्रोतों से उसे सीधे नौकरी दिला सकता है। और उसकी मंत्रालय में सीधी पकड़ है जिसके कारण पीड़ित ने उसपर विश्वाश कर पैसे भी दे दिए। पीड़िता ने जब लंबे समय तक नौकरी की कोई प्रक्रिया शुरू नहीं होते देखी, तब उसने थाना साजा में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल एक विशेष टीम का गठन कर आरोपी की तलाश शुरु की।पुलिस टीम ने बिलासपुर पहुंचकर आरोपी के निवास स्थान पर घेराबंदी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने ठगी की बात कबूल की है।पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी ने इसी तरह और लोगों को भी ठगी का शिकार बनाया है।फिलहाल आरोपी के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की नौकरी के नाम पर पैसे की लेन-देन से बचें और ऐसे मामलों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *