Blog

युवक पर चाकू से हमला

बिलासपुर।गांव के चौक पर खड़े युवक पर दो युवकों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं उसके घर का दरवाजा भी तोड़ दिया। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम जलसो निवासी सुमित कुमार वर्मा पिता त्रिलोकी वर्मा गांव के बाड़ा चौक के पास खड़ा था। वहां गोपी वर्मा व चंदन वर्मा गाली-गलौज कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने पास में ही खड़े श्रीकांत वर्मा के गले में चाकू अड़ा दिया और उसे धमकाने लगे। यह देखकर पास में ही खड़े सुमित ने गोपी और चंदन को ऐसा करने से मना किया। इससे नाराज होकर गोपी और चंदन ने श्रीकांत को छोड़ दिया और सुमित पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे सुमित को चोटें आई है। इसके बाद आस-पास के लोगों को अपनी ओर आते देखकर गोपी और चंदन मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद गोपी और चंदन अपने साथियों के साथ वापस आए और सुमित के घर का दरवाजा तोड़ दिया। पीड़ित की शिकायत पर कोनी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *