प्रयागराज कुम्भ में बुकिंग के नाम पर अतिरिक्त व उप महाधिवक्ता से ठगी

चकरभाठा पुलिस ने धोखाधड़ी के तहत अपराध किया दर्ज
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के महाधिवक्ता व उप महाधिवक्ता से प्रयासगराज कुम्भ में बुकिंग के नाम पर ठगी हो गई। महाधिवक्ता के खाते से 18 हजार रुपए व उप महाधिवक्ता से 61 हजार 600 रुपए ऑनलाइन पार हो गया। इस मामले में चकरभाठा पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चकरभाठा पुलिस ने बताया कि सुनील प्रभाकर काले छत्तीसगढ उच्च न्यायालय बिलासपुर में अतिरिक्त महाधिवक्ता के पद पर पदस्थ हैं। दिव्य प्रयाग हेरिटेज 56/1 राजकमल सोसाइटी, मुंदडा चुंगी प्रयागराज (उप्र) दिव्य प्रयाग कुम्भ कैंप, प्रयागराज के नाम से 13 जनवरी को ऑनलाइन वेबसाइट के क्लीक किया। तब दिव्य प्रयाग हेरीटेज की जानकारी मिली। उसमें दर्ज मोबाइल नंबर में व्हटसअप कॉल करने पर कॉटेज बुकिंग के संबंध में जानकारी दी गई। इसके बाद सुनील प्रभाकर ने 18 हजार रुपए यूपीआई आईडी के माध्यम से जमा कर दिए। वहीं, अधिवक्ता विनय कुमार पाण्डेय छत्तीसगढ़ शासन में उप महाधिवक्ता हैं। उन्होंने अपने अधिवक्ता मित्र प्रवेश कुमार शर्मा के एसबीआई खाता से यूपीआई आईडी के माध्यम से ऑनलाइन आईडीबीआई शाखा सक्ती, जिला सक्ती में 61 हजार 600 रुपए जमा किए। अधिवक्ता प्रवेश शर्मा के माध्यम से पेमेंट इसलिए करना पड़ा क्यूंकि जो बैंक डिटेल दिया गया था, उसमें राशि ट्रांसफर नहीं रही थी। रकम जमा होने के बाद रिसिप्ट आनलाईन भेजा गया। इसके बाद एसपी काले ने 14 जनवरी को 8 हजार रुपए ऑनलाईन बैंक खाते से ट्रांसफर किया गया। अज्ञात ठग के द्वारा कहा गया कि रकम प्राप्त होते ही कंर्फमेशन की जानकारी ईमेल द्वारा भेजी जाएगी। उसी दिन कंर्फमेशन की जानकारी के लिए उन्होंने फोन लगाए, लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया न ही कर्फमेशन के संबंध में जानकारी दी। फिर उन्होंने महाधिवक्ता कार्यालय के प्रोटोकाल ऑफिस से कॉटेज की जानकारी मांगी गई। तब प्रयाजराज कुंभ मेले से जानकारी मिली कि इस प्रकार को कोई भी कॉटेज में बुकिंग नहीं है और हमने किसी भी व्यक्ति को अधिकृत नहीं किया है और यह फर्जी बुकिंग होने पुष्टि की गई।