Blog
युवती पर पेट्रोल फेंककर जलाने का प्रयास,सिविल लाइन थाना क्षेत्र का मामला…

छेड़खानी का विरोध करने पर युवती को जलाने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार…..
बिलासपुर । सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आईसीआईसीआई बैंक के नीचे एक पान ठेले पर अपने छोटे भाई के साथ बैठी एक युवती के साथ दो युवकों ने अभद्र व्यवहार किया। जब पास खड़े एक युवक ने इसका विरोध किया, तो आरोपी वहां से भाग गए, लेकिन कुछ देर बाद फिर लौट आए। इस बार उन्होंने युवती से झगड़ा किया और उसके ऊपर हाथ में रखा पेट्रोल फेंककर आग लगाने की कोशिश की।

इस हमले में युवती की हथेली में मामूली चोट आई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। इस गंभीर घटना के संबंध में सिविल लाइन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कहा है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है…