Blog

युवती से झपटमारी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे… मोबाइल, नगदी सहित स्कूटी बरामद

बिलासपुर – सिटी कोतवाली पुलिस ने झपटमारी की घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीना गया मोबाइल, नगदी, पर्स तथा घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद कर ली है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 23 फरवरी को प्रार्थिया अपनी स्कूटी से शिव टाकिज चौक स्थित होटल जीत कांटिनेंटल में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। इसी दौरान होटल के सामने पीछे से काले रंग की स्कूटी पर सवार एक युवक ने झपट्टा मारकर उसका पर्स छीन लिया और मौके से फरार हो गया। पर्स में वीवो Y53 मोबाइल, 4500 रुपये नगद तथा अलमारी की चाबी रखी हुई थी। घटना की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली थाने में अपराध क्रमांक 142/26 धारा 304 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर एसीसीयू एवं थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्ध के हुलिए के आधार पर लगातार तलाश शुरू की। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने टिकरापारा निवासी 20 वर्षीय

सौरभ पासी को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात करना स्वीकार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी गया पर्स, मोबाइल, नगदी तथा घटना में प्रयुक्त स्कूटी क्रमांक CG10/AP 2103 जब्त कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *