यूआईडीएआई का कदम,आधार सुधार के लिए ऑपरेटरों को मिला स्पेशल ट्रेनिंग….

आधार ऑपरेटरों की शंकाओं का दिल्ली टीम ने किया समाधान
बिलासपुर । आधार सुधार कार्य को और सुगम बनाने के लिए यूआईडीएआई द्वारा संभाग स्तरीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में बिलासपुर जिले के सभी आधार ऑपरेटर शामिल हुए। रायपुर और दिल्ली से आई विशेषज्ञ टीमों ने ऑपरेटरों को आधार अपडेट से जुड़े हर महत्वपूर्ण पहलू की जानकारी दी।दिल्ली से जुड़े यूआईडीएआई और ऑपरेटर चिप के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधे ऑपरेटरों से जुड़े। ऑपरेटरों ने आधार सुधार से जुड़ी अपनी समस्याएं बताईं। पर ही समाधान दिया गया।अधिकारीयों ने बताया कि अक्सर ऑपरेटरों को यह तय करने में दिक्कत होती है कि किस सुधार के लिए कौन-सा दस्तावेज मान्य है। कई बार सही दस्तावेज लगाने के बावजूद भी आवेदन रिजेक्ट हो जाता है। इसी समस्या को दूर करने के लिए यह विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया है।प्रशिक्षण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, बायोमेट्रिक अपडेट, नाम, पता और अन्य सुधारों से जुड़े नियमों को विस्तार से समझाया गया।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अब ऑपरेटर यदि निर्धारित दस्तावेजों की सही पहचान और प्रक्रिया का पालन करें, तो रिजेक्शन की समस्याएं काफी हद तक खत्म हो जाएंगी।माना जा रहा है कि इस प्रशिक्षण के बाद संभाग के सभी ऑपरेटर अधिक दक्षता से काम कर सकेंगे और आम नागरिकों को आधार सुधार में पहले से कहीं ज्यादा आसानी मिलेगी।यूआईडीएआई का यह कदम आधार सेवा को और मजबूत तथा पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।