यूके पुलिस अफसर से शादी का सपना बना ठगी का जाल, युवती से 9 लाख से अधिक की ठगी
एयरपोर्ट पर फंसा बताकर की ऑनलाइन ठगी, जेवर बेचकर भेजे रुपए
बिलासपुर ।शहर से एक हैरान करने वाली ठगी का मामला सामने आया है, जहाँ यूके में नौकरी करने का दावा करने वाले एक ठग ने शादी का झांसा देकर एक युवती से करीब 9 लाख 5 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। युवती ने अपना सपना पूरा करने के लिए जेवर तक बेच डाले, लेकिन जब सच्चाई सामने आई, तो उसके होश उड़ गए। सरकंडा पुलिस ने इस मामले में अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिलासपुर की रहने वाली जोगन्या सूर्यवंशी, जो चिंगराजपारा इलाके में जनरल स्टोर चलाती हैं, हाल ही में एक अज्ञात अंतरराष्ट्रीय कॉल पर फंस गईं। कॉल करने वाले ने खुद को यूके का पुलिस अफसर बताया और बातचीत में नज़दीकियां बढ़ाते हुए शादी का प्रस्ताव रखा। युवती भी झांसे में आ गई और यूके में बसने के सपने संजो लिए।ठग ने युवती को कई तरह के नये नये झांसे देता गया और अलग अलग किश्तो मे लाखो की ठगी कर लिए….कुछ दिनों बाद ठग ने युवती को कॉल कर कहा कि वह भारत आ चुका है लेकिन एयरपोर्ट पर फंस गया है और बाहर निकलने के लिए पैसे की ज़रूरत है। भावनात्मक दबाव बनाकर उसने अलग-अलग बहानों से युवती से 9 लाख 5 हजार रुपये ठग लिए। युवती ने यह रकम जेवर बेचकर और उधार लेकर भेजी। जब ठग की मांग बढ़ती गई और उसकी सच्चाई सामने आई, तो युवती को अहसास हुआ कि वह साइबर ठगी का शिकार हो चुकी है…..
वर्जन
पुलिस की सभी से अपील है की किसी भी तरह के झाँसो या प्रलोभन से बचे सतर्क रहे और ठगी के शिकार न हो।ऑनलाइन ठगी के मामले ज्यादा आ रहे है।
राजेंद्र जायसवाल
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर