Blog

अल्पसंख्यक मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण में14 मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति से संगठन को मिलेगी मजबूती

रतनपुर अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नियाज खान को बनाए जाने पर सभी भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

बिलासपुर। अल्पसंख्यक मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण में नई टीम की घोषणा, 14 मंडल अध्यक्ष नियुक्त

बिलासपुर-भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में भाजपा बिलासपुर ग्रामीण अल्पसंख्यक मोर्चा की नई कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 14 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई है। यह घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय तथा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान के मार्गदर्शन में की गई।
भाजपा संभाग प्रभारी, संभाग सहप्रभारी एवं जिला प्रभारी के निर्देश तथा भाजपा बिलासपुर ग्रामीण कोर ग्रुप के निर्णयानुसार, भाजपा बिलासपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल की अनुशंसा पर अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मुशर्रफ खान ने मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की।

घोषित मंडल अध्यक्षों के नाम इस प्रकार हैं —

बेलतरा पूर्व मंडल – शेख राजिक

बेलतरा पश्चिम मंडल – शाहिद खान

बेलतरा दक्षिण मंडल – अजीज असगर खान (नूर भाई)

बेलतरा उत्तर मंडल – अब्दुल रहमान अली

सीपत मंडल – अब्दुल निशार बेग

देवरीखुर्द मंडल – सुनील जैन

जयरामनगर मंडल – अली मुर्तजा खान

मस्तुरी मंडल – अलाऊद्दीन खान

मल्हार मंडल – वाहिद खान

लोहर्सी मंडल – जब्बार खान

स्तनपुर मंडल – नियाज खान

बेलगहना मंडल – शेख साहिल

करगी कला मंडल – अमित सलुजा

कोटा मंडल – श्रीमती जसवींदर कौर

इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मुशर्रफ खान ने कहा कि नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री वासित अली ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों से उम्मीद जताई है कि संगठन को मजबूती देने के लिए बेहतर काम करेंगे जिससे हमारा अल्पसंख्यक मोर्चा पार्टी हित में और भी बेहतर काम कर सके इन्हीं उम्मीद के साथ उन्होंने नवनियुक्त सभी मंडल अध्यक्षों को नए दायित्वों के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दिए हैं

उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करते हुए आगामी चुनावी तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी सभी नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों को बधाई देते हुए उनके नए दायित्व के लिए उनको बधाई एवं शुभकामनाएं दिए है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *