Blog

रक्षा बंधन का त्यौहारआम लोगों के संग मनाया शांता फाउंडेशन की टीम ने…..रेलवे स्टेशन में कुलियों और अन्य लोगों को बांधी राखी

बिलासपुर। जात पात ऊंच नीच से परे भाई-बहन के स्नेह के प्रतीक त्यौहार रक्षाबंधन को अनोखे तरीके से मनाया शांता फाउंडेशन ने …..शांता फाउंडेशन परिवार की बहनों ने बिलासपुर रेलवे स्टेशन कुली भाइयों को राखी बांधी और बदले में उनसे ये वचन लिया कि जब आप स्टेशन पर हो तो किसी की भी बहन और बेटियों को किसी भी प्रकार की तकलीफ में आप उनकी मदद जरूर करेंगे इस पूरे कार्यक्रम में लगभग 25 से 30 कुली भाइयों को राखी बांधी गई

उनकी आरती उतार कर मीठा खिलाया गया इस अपनेपन से भाव विभोर हुए कुली भाइयों ने स्टेशन में परेशान होने वाली माता बहनों की मदद करने का वादा किया साथ ही कुली भाइयों ने आभार व्यक्त किया क्योंकि यह लगातार चौथा वर्ष है जब कुली भाइयों को स्टेशन में जाकर शांता फाउंडेशन परिवार की बहने राखी बांधते आ रही है इस दौरान डी विनीता रॉव,सृष्टि सिंह एवं डी निहारिका रॉव उपस्थित रही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *