Blog

रतनपुर तहसील का पटवारी निलंबित,किसान से रिश्वत लेने का VIDEO हुआ था वायरल,कोटा SDM ने किया निलंबित

पटवारी ने मांगी 60 हजार की रिश्वत, 30 हजार लेते कैमरे में हुआ कैद

बिलासपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ तमाम सख्त नियमों के बावजूद रिश्वतखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला रतनपुर तहसील के ग्राम पचरा से सामने आया है, जहां एक पटवारी ने भूमि ऑनलाइन दर्ज करने और ऋण पुस्तिका जारी करने के एवज में ₹60,000 की रिश्वत की मांग की।जिसका वीडियो वायरल हुआ और पुष्टि करने के बाद कोटा एसडीएम ने तत्काल निलंबित कर दिया हैं।

बता दे पीड़ित केवल दास मानिकपुरी से पटवारी अनिकेत साव ने रकम मांगी थी, जिसमें से ₹30,000 नकद लेते हुए उसका वीडियो भी बन गया।
इस वायरल वीडियो से प्रशासन में हड़कंप मच गया और इसकी शिकायत कोटा एसडीएम से भी की गई।कोटा एसडीएम ने इस मामले को बड़ी गंभीरता से लिया और रिश्वत लेने वाले पटवारी को निलंबित कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *